'गलत पार्टी में सही आदमी था...', राघव चड्ढा ने AAP को कहा अलविदा, पीएम मोदी की तारीफ कर BJP में जाने का किया ऐलान

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा कर दी है. क्या है इस राजनीतिक बदलाव की पूरी कहानी.

NewsTak
राघव चड्‌ढा ने छोड़ा आम आदमी पार्टी.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

देश की राजनीति में आज एक बड़ा भूचाल आ गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. शुक्रवार को संदीप पाठक के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की घोषणा की. 

Read more!

"मैं गलत पार्टी में सही आदमी था" प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा भावुक नजर आए, लेकिन उनके शब्दों में कड़वाहट साफ थी. उन्होंने कहा, "मैं गलत पार्टी में सही आदमी था. AAP अपने उन मूल मूल्यों और सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए हमने इसे खड़ा किया था." चड्ढा ने आगे कहा कि वह पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उन्होंने देश भर में 'आप' को स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था, लेकिन अब पार्टी वह नहीं रही जो कभी हुआ करती थी.

बीजेपी में शामिल होने की बड़ी वजह राघव चड्ढा ने स्पष्ट किया कि वह राजनीति में करियर बनाने या पद के लालच में नहीं आए थे. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "मैं पार्टी के भीतर हो रहे अपराधों और गलत गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था. मुझे डर था कि 'आप' में रहकर मैं संसद में जनता के हित के मुद्दे नहीं उठा पाऊंगा."

पीएम मोदी की तारीफ और भविष्य का विजन

बीजेपी में शामिल होने की घोषणा करते ही राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन के साथ जुड़कर वह अब अधिक प्रभावी ढंग से जनहित के कार्य जारी रखेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी ही वह मंच है जहां रहकर वह देश की सेवा सही मायने में कर सकते हैं.

संदीप पाठक की मौजूदगी ने चौंकाया

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक की मौजूदगी ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. राघव ने दोहराया कि उनका उद्देश्य हमेशा से देश सेवा रहा है और अब वह एक नई ऊर्जा के साथ बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे. 

अशोक मित्तल पर रेड से पहले किससे मिले थे राघव चड्‌ढा? AAP की इस महिला नेता ने किए चौंकाने वाले दावे
 

    follow google news