'साजिश बहुत गहरी है' राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आधार कार्ड वाले बयान पर सरकार को घेरा

राजू झा

08 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 8 2026 9:59 AM)

केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह के उस बयान पर सियासी घमासान मच गया है जिसमें उन्होंने आने वाले समय में सरकारी योजनाओं के लिए आधार की जगह वोटर आईडी को जरूरी बताया है. राहुल गांधी ने इसे गरीबों के हक पर डाका और बड़ी साजिश करार दिया है.

केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह के आधार कार्ड अब नहीं वाले बयान को राहुल गांधी गहरी साजिश करार दिया है.
केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह के आधार कार्ड अब नहीं वाले बयान को राहुल गांधी गहरी साजिश करार दिया है.
Google CTA

देश में वोटर लिस्ट, एसआईआर (SIR) और नागरिकता के प्रमाण को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह का एक बयान पर चर्चा काफी जोरों पर है. ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Read more!

लल्लन सिंह ने 'पीपल्स प्लान कैंपेन 2026-27' की राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान कहा कि आने वाले समय में सरकारी योजनाओं का लाभ और लाभार्थियों को भुगतान आधार कार्ड के जरिए नहीं, बल्कि वोटर आईडी कार्ड (EPIC नंबर) और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.

MLC चुनाव के नतीजों से डीके पर बनाया प्रेशर, BJP ने बोगस वोटर वाला सवाल पूछ चुनाव आयोग को भी हिलाया

इस बयान पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

इस बयान के सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि सरकार एसआईआर के नाम पर करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवा रही है और अब सरकारी योजनाओं के लाभ को भी वोटर आईडी से जोड़कर गरीबों को उनके हक से वंचित करने की साजिश रची जा रही है.

राहुल गांधी ने कहा कि यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा, तो नागरिकों को राशन, पेंशन, मनरेगा, छात्रवृत्ति और आरक्षण जैसी बुनियादी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा. उन्होंने इसे लोकतंत्र को हाइजैक करने और चुनाव जीतने के बजाय "वोट चोरी का स्थायी बंदोबस्त" करार दिया है. दूसरी ओर, विपक्ष लगातार ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रोकने और जनता के अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहा है.

Shesh Bharat: राहुल गांधी की ओबीसी राजनीति को रेवंत रेड्डी ने कैसे दी नई धार? यादवों के लिए चला बड़ा दांव