'बहुत बड़ी बेइमानी हो रही है...एंटी नेशनल एक्टिविटी है' राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर महिला आरक्षण पर रखा अपना पक्ष

Rahul Gandhi on Women's Reservation: राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल में OBC कोटा की मांग की और नए परिसीमन को छोटे राज्यों के खिलाफ बताया. जानें क्यों राहुल गांधी ने इसे 'एंटी-नेशनल' कहा.

NewsTak
महिला आरक्षण पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर रखा अपना पक्ष.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण की आड़ में पिछड़ा वर्ग (OBC), छोटे राज्य और दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ "भयंकर बेईमानी" कर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि वो इसे एंटी नेशनल एक्टिविटी मानते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिला आरक्षण का समर्थन किया है. 

Read more!

उन्होंने सोनिया गांधी के 2023 के सदन में दिए गए पुराने संदेश का हवाला देते हुए याद दिलाया कि कांग्रेस सालों से इसे लागू करना चाहती थी. राहुल ने मांग की है कि महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि कास्ट सेंसस या नई जनगणना के आधार पर निर्णय लिया जाए. वे 2011 की जनगणना का उपयोग करना चाहते हैं, जिसमें पिछड़ों का डेटा ही नहीं है. यह आपकी (OBC) भागीदारी छीनने की कोशिश है."

नई जनगणना जिसमें ओबीसी की गणना भी शामिल है उसका इस्तेमाल करके नया बिल क्यों नहीं पास करते. मोदी जी और बीजेपी घबरा गए हैं क्योंकि नया डेटा आना शुरू हो गया है. उनको मालूम पड़ गया है कि पिछड़ों की देश में सचमुच कितनी आबादी है. वे नहीं चाहते कि आपको अपनी सच्ची आबादी के बेसिस पर भागीदारी मिले. ये सिर्फ पिछड़े वर्ग के खिलाफ नहीं है बल्कि एंटी नेशनल एक्टिविटी की जा रही है. 

परिसीमन 2026: '850 सीटें' और छोटे राज्यों को नुकसान 

राहुल गांधी ने सरकार के इस विधेयक पर गंभीर सवाल उठाए. चूंकि लोकसभा सीटों की संख्या 545 से बढ़ाकर 850 करने का जो प्रस्ताव है. राहुल गांधी ने कि ये बिल छोटे राज्यों और विशेषकर दक्षिण भारतीय (Southern States) व पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए "खतरनाक" है. 

राहुल ने कहा, "अगर मोदी जी के मुताबिक परिसीमन हुआ, तो दक्षिण और छोटे राज्यों का प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा. मैं इसे 'एंटी-नेशनल एक्टिविटी' मानता हूं." उन्होंने जोर दिया कि कोई भी बदलाव 2026 की नई जनगणना और जातिगत जनगणना के डेटा के आधार पर ही होना चाहिए. 

"एपस्टीन फाइल्स से डरी हुई है सरकार"- राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने आगे कहा, "मोदी जी, मैं समझता हूं कि आप देश को मैसेज देना चाहते हो कि आप प्रो वूमन हो. पर मैं जानता हूं कि आप अमेरिका की 'एपस्टीन फाइल्स' (Epstein Files) से घबराए हुए हैं, जिसकी 35 लाख फाइलें US में बंद पड़ी हैं. जिसकी चाबी ट्रंप के हाथ में है और आप उससे डरे हो. पिछड़ों के हक पर डाका डालकर यह नहीं होने दिया जाएगा."

पुराना डेटा नहीं चलेगा. 2026 का कास्ट सेंसेज डेटा ही चलेगा. हिस्सा चोरी बंद करो- राहुल गांधी

सोनिया गांधी का पुराना स्टैंड 

वीडियो स्क्रिप्ट में सोनिया गांधी के उन भाषणों अपने लेटर्स का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने 2018 में ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर महिला आरक्षण को फौरन लागू करने की मांग की थी. राहुल ने कहा कि कांग्रेस का विजन स्पष्ट है- जातिगत जनगणना के माध्यम से हर वर्ग को उसकी आबादी के अनुसार भागीदारी मिले.

महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम... PM मोदी ने सांसदों को लिखा पत्र तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
 

    follow google news