NEET परीक्षा विवाद और देशभर में जारी भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है. राहुल गांधी ने इस इस्तीफे का स्वागत करते हुए इसे देश की युवा शक्ति, संविधान और लोकतंत्र की एक बड़ी व प्रतीकात्मक जीत करार दिया है. उन्होंने कहा- 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा हमारे शिक्षा सिस्टम को फिर से बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है. यह एक प्रतीकात्मक कदम है. मैं हर उस छात्र और युवा को बधाई देना चाहता हूं जो सड़कों पर उतरे और लोकतंत्र के लिए, देश के भविष्य के लिए लड़े और संविधान की रक्षा की. मुझे आप पर गर्व है.'
ADVERTISEMENT
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- ''शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है. सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई.'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने ये भी याद दिलाया कि दो मांगें अभी भी बाकी हैं.
क्या है राहुल गांधी की दो मांगे
राहुल गांधी ने याद दिलाया कि अभी 2 मांगे बाकी हैं. इसमें प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो.
सरकार को हटाने का वक्त आ गया है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा- ''ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने मेंही असली साहस है. इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है. डरो मत.''
यह सरकार सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा कर रही है- राहुल
राहुल गांधी आगे बोले- यह सरकार जो भारत पर हमला कर रही है, हमारे संविधान को नष्ट कर रही है और हमारी सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा कर रही है.
CJP Protest LIVE Updates: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, किसने क्या कहा और जंतर-मंतर पर कैसा है माहौल...हर पल का लाइव अवडेट यहां जानें
ADVERTISEMENT


