'हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता…' राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला, कहा- कई सांसद ‘घुसपैठिए’

Rahul Gandhi News: चुनावी नतीजों के बाद सियासत गरमा गई है. राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसके कई सांसद वोट चोरी से जीतकर आए हैं. उन्होंने हरियाणा सरकार को भी ‘घुसपैठिया’ बताया और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है.

राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला
राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: चार राज्यों सहित एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी नतीजों के बाद विपक्षी दलों में लगातार खलबली मची हुई. इसके बाद से अब आरोप प्रत्योप का दौरा भी शुरू हो गया है. इस कड़ी में बुधावार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंन लिखा कि "वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार."

Read more!

BJP का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे तंज कसते हुए लिखा कि ''वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार''. उन्होंने आगे लिखा कि "लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, करीब हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. इनको पहचानना मुश्किल नहीं हैं - क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में 'घुसपैठिए' कहें?'' इसके आगे उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में तो पूरी सरकार ही 'घुसपैठिया' है."

अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि  ''जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़ मरोड़ देते हैं - वो खुद रिमोट से नियंत्रित हैं. उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.

ममता बनर्जी के बयान का किया था समर्थन

वही इससे पहले  सोमवार को राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव 'चोरी' किए गए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने 100 से अधिक सीटों पर जनादेश लूटे जाने की बात कही थी. राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए इसे भाजपा की पुरानी 'प्लेबुक' बताया और कहा कि संस्थाओं की मदद से चुनाव चुराना अब एक पैटर्न बन गया है. ममता बनर्जी ने भी इन चुनावी नतीजों को अनैतिक करार देते हुए भविष्य में मजबूती से वापसी करने का संकल्प दोहराया है.

    follow google news