ENBA में इंडिया टुडे ग्रुप के Tak चैनल्स की धूम, बेस्ट डिजिटल मीडिया न्यूज चैनल समेत मिले ये अवॉर्ड्स

अभिषेक

01 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 2 2024 1:00 PM)

CRIME TAK के शम्स ताहिर कहां को बेस्ट एंकर और शम्स की जुबानी शो को बेस्ट इंडेप्थ सीरीज का अवॉर्ड मिला.

NewsTak
Google CTA

ENBA Awards 2023: साल 2023 के ENBA अवॉर्ड्स में इंडिया टुडे ग्रुप के Tak चैनल्स ने अपने कंपीटीटर्स को काफी पीछे छोड़ दिया है. Tak चैनल्स के यूपी Tak को हिंदी का बेस्ट डिजिटल मीडिया न्यूज चैनल का अवॉर्ड मिला है. Tak चैनल्स को कुल 9 अवॉर्ड मिले हैं. यूपी Tak के अलावा मुंबई Tak, Biz Tak, स्पोर्ट्स Tak, साहित्य Tak और क्राइम Tak ने भी अवॉर्ड जीते हैं. यानी Tak के कुल 6 चैनलों ने अवॉर्ड शो में अपनी धमक दिखाई है. 

Read more!

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

आइए आपको बताते हैं कि ENBA के इस 16वें संस्करण में Tak के किस चैनल को कौन सा अवॉर्ड मिला है.  

- UP TAK को बेस्ट डिजिटल मीडिया न्यूज चैनल और वेबसाइट uptak.in को बेस्ट माइक्रो साइट रीजनल चैनल (नॉर्दर्न रीजन) का अवॉर्ड. 

- BIZ TAK को मार्केट राउन्ड अप शो के लिए बेस्ट बिजनेस प्रोग्रामिंग अवॉर्ड

- साहित्य TAK को बुक कैफे शो के लिए बेस्ट आइडेंटिटी शो अवॉर्ड 

- SPORTS TAK के विक्रांत गुप्ता को बेस्ट एंकर का अवॉर्ड और आज का अजेंडा शो के लिए बेस्ट टॉक शो का अवॉर्ड 

- मुंबई TAK को बेस्ट माइक्रो साइट रीजनल चैनल (वेस्टर्न रीजन) का अवॉर्ड

- CRIME TAK के शम्स ताहिर खान को बेस्ट एंकर सिल्वर और शम्स की जुबानी शो को बेस्ट इंडेप्थ सीरीज का ब्रॉन्ज अवॉर्ड मिला.

इस बार ENBA में इंडिया टुडे ग्रुप ने कुल 108 पुरस्कार जीते. ENBA अवॉर्ड समारोह में आजतक सर्वाधिक सम्मानित हिंदी समाचार ब्रांड बना जबकि अंग्रेजी में इंडिया टुडे सर्वाधिक सम्मानित अंग्रेजी समाचार ब्रांड बना. वहीं इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल सर्वाधिक सम्मानित डिजिटल समूह घोषित किया गया. इसी डिजिटल समूह में 'TAK' क्लस्टर  भी आते हैं.