Tamil Nadu Election Survey: एमके स्टालिन फिर बनेंगे सीएम? C-Voter के सर्वे में जनता का मिजाज देखकर उड़ जाएगी नींद!

Tamil Nadu election survey 2026: एम.के. स्टालिन क्या फिर बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री? C-Voter के ताजा सर्वे में जनता का मूड सामने आया है. जहां स्टालिन CM पद के लिए पहली पसंद बने हुए हैं, वहीं ई. पलानीस्वामी और विजय भी रेस में हैं. जानिए सरकार के कामकाज पर जनता की राय और चुनावी मुकाबले की पूरी तस्वीर.

Tamil Nadu election survey 2026
तमिलनाडु चुनाव को लेकर सी-वोटर का आया ताजा सर्वे

अनुराधा तंवर

follow google news

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जनता का मूड भांपने के लिए 'सी-वोटर' (C-Voter) का नया सर्वे सामने आया है. इस सर्वे के आंकड़े एमके स्टालिन सरकार के लिए जितने राहत भरे हैं, उतने ही चिंताजनक भी. वहीं, प्रधानमंत्री पद की पसंद को लेकर तमिलनाडु की जनता ने बेहद चौंकाने वाला फैसला दिया है. आइए विस्तार से जानते है सी-वोटर के सर्वे के नतीजे.

Read more!

अगला मुख्यमंत्री कौन?

सर्वे में जब जनता से पूछा गया कि वे अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं, तो मौजूदा सीएम एमके स्टालिन 40.3% वोटों के साथ पहली पसंद बने हुए हैं. उनके बाद ई. पलानीस्वामी 37.4% के साथ दूसरे नंबर पर हैं. दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता से नेता बने विजय को भी 15.1% लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं.

स्टालिन सरकार के कामकाज पर सवाल

भले ही स्टालिन सीएम की पहली पसंद हों, लेकिन उनके प्रदर्शन को लेकर जनता बंटी हुई नजर आ रही है. सर्वे के अनुसार 42.4% लोग उनके प्रदर्शन को खराब बता रहे हैं. 37.1% लोग उनके काम को अच्छा मानते हैं. वहीं 17.3% लोग इसे औसत बता रहे है, जबकि 31.% लोगों का कहना है कि वो कुछ सटीक नहीं कह सकते.

सरकार को बदलने पर जनता राय

इसी सर्वे में एक और सवाल किया गया था कि क्या आप मौजूदा सरकार से नाराज है और बदलना चाहते है? इस पर सबसे ज्यादा 47.8% लोगों का कहना है कि वह नाराज है और सरकार बदलना चाहते है. वहीं 24.8% लोग इस सरकार से गुस्सा है लेकिन बदलना नहीं चाहते है. जबकि 23.8% लोगों का मानना है कि गुस्सा नहीं है और यहीं सरकार बनी रहें.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे, लेकिन इस सर्वे ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प होने वाला है.

Shesh Bharat: सुपरस्टार विजय की संपत्ति और पत्नी संग रिश्तों का क्या है सच, हलफनामे में खुले पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज!

    follow google news