Tamil Nadu Maternity Leave: तीसरे बच्चे के जन्म पर महिला कर्मचारियों को लेकर तमिलनाडु साकार का बड़ा ऐलान

न्यूज तक डेस्क

18 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 18 2026 8:43 PM)

Tamil Nadu Maternity Leave Rules: तमिलनाडु सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए तीसरे बच्चे पर भी 365 दिनों की मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) देने का ऐलान किया है.

NewsTak
तमिलनाडु सरकार का बड़ा ऐलान.
Google CTA

तमिलनाडु सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है. राज्य सरकार ने तीसरे बच्चे के जन्म पर भी महिला कर्मचारियों को 365 दिन (एक साल) का सवैतनिक मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) देने की घोषणा की है. सरकार के इस कदम का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को राहत देना और बच्चों की शुरुआती देखभाल को बेहतर बनाना है. 

Read more!

क्या है नया नियम? 

द हिंदू में प्रकाशित खबर के मुताबिक मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री डी. सरथकुमार ने मंगलवार (18 अगस्त, 2026) को विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि महिला सरकारी कर्मचारियों के तीसरे बच्चे के लिए मातृत्व अवकाश को मौजूदा 12 हफ़्तों से बढ़ाकर 365 दिन कर दिया जाएगा. अपने विभाग से जुड़ी घोषणाएं करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सरकारी कर्मचारियों को अब अपने पहले दो बच्चों के लिए 365 दिन की मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) दी जाती है, जबकि दो या उससे ज़्यादा बच्चे होने पर उन्हें 12 हफ़्ते तक की मैटरनिटी लीव मिलती है.

अभी तक दो बच्चों तक मातृत्व अवकाश 365 दिन मिलता था. तीसरे बच्चे के लिए से सीमित करके महज 12 हफ्ते यानी 84 दिन कर दिया गया था. अब तीसरे बच्चे पर भी मातृत्व अवकाश 365 दिन का ही मिलेगा.