Thalapathy Vijay Divorce: थलापति विजय जब अपने जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा यानी चुनाव में उतरने जा रहे थे, तब उनकी पत्नी संगीता सोरलिंगम ने 27 साल की शादी के बाद बीच ऐन चुनाव के मौके पर तलाक मांगकर बम फोड़ा. तलाक का नोटिस तो फरवरी का था, जिसका खुलासा बीच चुनाव अप्रैल में हुआ. पॉलिटिकल टाइम बम के फटने और विजय की बर्बादी की आशंकाएं थीं. विरोधियों को बड़ी उम्मीद थी कि तलाक और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से विजय को तगड़ा डैमेज हो जाएगा. हुआ एकदम उल्टा. तमिलनाडु की जनता ने सारे विवादों के बाद भी विजय को बंपर जीत दिलाकर सीएम बना दिया. तलाक और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला अभी भी सुलझा नहीं है, लेकिन अब जो हो रहा है उससे चीजें बड़ी ड्रामेटिक होती जा रही हैं.
ADVERTISEMENT
चुनाव निपटने तक तमिलनाडु के चेंगलपट्टू कोर्ट ने तलाक की याचिका पर केस आगे नहीं बढ़ाया. अब राजनीति शांत हुई तो फिर सुनवाई हुई, लेकिन बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई. कोर्ट ने अगली सुनवाई की डेट 7 अगस्त लगाई है. 15 जून की सुनवाई में न तो विजय और न ही संगीता व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए. दोनों के वकीलों ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई में शामिल होने की इजाजत मांगी, लेकिन कोर्ट ने 7 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है.
चर्चा में सुपरस्टार विजय का तलाक
तमिलनाडु के सीएम और सुपरस्टार एक्टर विजय और उनकी पत्नी संगीता सॉर्नालिंगम का तलाक केस इस समय भारतीय सिनेमा और राजनीति दोनों गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है. लगभग 27 साल पुराने रिश्ते में आई दरार अब चेंगलपट्टू फैमली कोर्ट के कानूनी पन्नों पर आ चुकी है. कभी यही रिश्ता तमिल सिनेमा की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में गिना जाता था. 1996 में लंदन की रहने वाली एक अमीर श्रीलंकाई तमिल परिवार की बेटी संगीता, विजय की फैन बनकर चेन्नई आई थीं और दिल हार बैठीं. मुलाकातें प्यार में बदलीं और अगस्त 1999 में दोनों ने शादी कर ली, जिससे उनके दो बच्चे-जेसन संजय और दिव्या साशा हैं. लेकिन सालों का यह सफर तब डगमगा गया जब संगीता ने फरवरी 2026 में चेन्नई के चेंगलपट्टू कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी.
इस आधार पर मांगा तलाक
विजय ईसाई हैं और संगीता श्रीलंकाई मूल की तमिल हिंदू हैं. उनकी शादी स्पेशल मैरेज एक्ट, 1954 के तहत हुई थी. ये कानून उन जोड़ों के लिए है जो अलग-अलग धर्मों से होते हुए भी अपनी धार्मिक पहचान बदले बिना शादी करना चाहते हैं. संगीता ने उसी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है. ये कोई साधारण तलाक नहीं है. चूंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं, यह कानूनी लड़ाई 'स्पेशल मैरेज एक्ट, 1954' के तहत लड़ी जा रही है.
याचिका में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप
लोगों को भनक भी थी, कानाफूसी भी हो रही थी, लेकिन संगीता की तलाक की याचिका के एक पन्ने ने सब ऑफिशियल कर दिया. याचिका के अनुसार, संगीता ने कहा कि उन्हें अप्रैल 2021 में पता चला कि विजय का एक मशहूर अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर एक्स्ट्रा-मेरिटल अफेयर है. संगीता ने अपनी याचिका में विजय पर अडल्ट्री यानी व्यभिचार और क्रूरता के संगीन आरोप लगाए हैं. संगीता का दावा है कि विजय किसी एक्ट्रेस अभिनेत्री के साथ रिश्ते में हैं, जिसके कारण उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया. एक्ट्रेस का नाम संगीता ने नहीं बताया है. माना जाता है कि उनका इशारा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की ओर है, जिनके साथ विजय सीएम बनने के बाद खुलकर दिखते हैं.
आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट की चर्चा
तलाक का ये केस केवल एक सेलिब्रिटी से जुड़ा नहीं रह गया है, अब ये केस एक राज्य के सीएम का भी है. पहले दो-तीन सुनवाई टलने के बाद अचानक ये खबरें चल पड़ी हैं कि विजय और संगीता का मामला आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट की तरफ जा रहा है. आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट भी इसलिए नहीं कि विजय और संगीता सारे मनभेद और मतभेद भुलाकर एक हो जाएंगे. चर्चा ये हो रही है कि तलाक के लिए आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट की बात हो रही है और इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं थलापति विजय की मां और संगीता की सास शोभा चंद्रशेखर. शोभा चंद्रशेखर मध्यस्थ बनकर रास्ता निकाल रही हैं कि बच्चों का भविष्य और परिवार की गरिमा भी सुरक्षित रहे और बातचीत से चीजें ठीक की जाएं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. 7 अगस्त को अगली सुनवाई की डेट तक दोनों पक्षों के पास सोचने, समझने और संभावित काउंसलिंग के लिए लंबा समय है. विजय पर निर्भर करेगा कि वो मामले को लंबा चलने देंगे या कोर्ट के बाहर किसी सैटलमेंट की ओर जाएंगे.
बहू के मजबूत और दोस्ताना रिश्ते की कहानी
परिवारों में अक्सर ये कहा-सुना जाता है कि सास-बहू की नहीं पटती, लेकिन इस मामले में सास-बहू की बढ़िया केमेस्ट्री से ही चीजें कुछ आसान होती जा रही हैं. संगीता और उनकी सास शोभा चंद्रशेखर का रिश्ता हमेशा से बेहद खास और मजबूत रहा है. परछाईं की तरह बहू का साथ देती रहीं शोभा. दावा किया जाता है कि विजय की मां का बहू संगीता के साथ हमेशा दोस्ताना रिश्ता रहा है. जब यह विवाद शुरू हुआ, तब भी सोशल मीडिया पर शोभा चंद्रशेखर के पुराने इंटरव्यू वायरल हुए, जिनमें उन्होंने संगीता के शांत स्वभाव, घर संभालने के तरीके और उनके हाथों की बनी बिरयानी की खुलकर तारीफ की थी. उन्होंने हमेशा अपनी बहू की गरिमा का समर्थन किया और इस मुश्किल दौर में संगीता को कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया. जब 27 साल के साथ के बाद संगीता ने विजय से तलाक मांगा, तब शोभा ने संगीता के खिलाफ कोई नफरत नहीं दिखाई. अच्छी दोस्त बताते हुए संगीता की तारीफ में टिपीकल हाउसवाइफ कहा, जो घर और बच्चों को बहुत सादगी और प्यार से संभालती हैं.
तृषा कृष्णन और विजय की मां की मुलाकात
विजय और तृषा कृष्णन के कथित अफेयर की अफवाहों पर मां शोभा चंद्रशेखर ने हमेशा एक बेहद सुलझा हुआ, मर्यादित और व्यावहारिक स्टैंड लिया है. उन्होंने कभी भी मीडिया के सामने इस विषय पर विवादित या कड़ा बयान देकर विवाद को हवा नहीं दी. मई 2026 में जब थलापति सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा शामिल हुईं, तो वहां नेहरू स्टेडियम में दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा. पहली पंक्ति में बैठीं शोभा चंद्रशेखर से जब तृषा ने गर्मजोशी से मुलाकात की, तो विजय की मां ने सहजता से मुस्कुराते हुए उन्हें गले लगाया.
ससुराल के घर में रहने की मांग और सास-बहू का भरोसा
संगीता की विजय से लड़ाई हो सकती है, लेकिन उनकी याचिका की एक मांग से ये इशारा मिलता है कि सास-ससुर के लिए संगीता के मन में कोई कड़वाहट नहीं है. उन्होंने तलाक मांगते हुए दलील दी कि वो यूके की नागरिक हैं और भारत में उनका अपना कोई निजी ठिकाना नहीं है, इसलिए उन्हें अपने ससुराल के घर में ही रहने की अनुमति दी जाए. संगीता ने अपनी याचिका में Interim Maintenance के साथ चेन्नई के नीलंकरई स्थित अपने ससुराल के घर में रहने की अनुमति मांगी है. इस मांग को भी सास-बहू के बीच के भरोसे के रूप में देखा गया, जहां संगीता विजय से अलग होने के बावजूद सास-ससुर का सम्मान करती हैं.
बच्चों की कस्टडी और गार्जियनशिप को लेकर भविष्य का सवाल
विजय के बेटे 25 साल के जेसन संजय और 19 साल की बेटी दिव्या साशा का भी सवाल तलाक से कनेक्टेड है. दोनों बच्चे अरसे से पिता विजय के साथ नहीं दिखे. चुनाव से पहले भी नहीं और जीतने और सीएम बनने के बाद भी नहीं. माना जाता है कि दोनों बच्चे पिता से कहीं ज्यादा मां संगीता से कनेक्टेड हैं और उनके साथ खड़े हैं. हालांकि दोनों एडल्ट हैं, इसलिए कस्टडी का कोई सवाल नहीं है. गार्जियनशिप तय करने में दोनों की ओपिनियन ही मैटर करेगी. ये जरूर है कि चूंकि संगीता वर्किंग नहीं हैं, इसलिए तलाक लेने पर भी विजय को बच्चों का खर्च उठाना पड़ सकता है, भले दोनों बच्चे मां के साथ रहें.
ADVERTISEMENT


