Shesh Bharat: सुपरस्टार विजय की संपत्ति और पत्नी संग रिश्तों का क्या है सच, हलफनामे में खुले पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज!

सुपरस्टार थलापति विजय ने चुनावी नामांकन के साथ अपनी 600 करोड़ की संपत्ति और पत्नी संगीता से चल रहे तलाक के विवाद का आधिकारिक खुलासा किया है. हलफनामे के अनुसार, कानूनी मजबूरी के कारण उन्होंने पत्नी की जानकारी दी.

Shesh Bharat
Shesh Bharat

रूपक प्रियदर्शी

follow google news

Shesh Bharat: एक तरफ चुनावी राजनीति का नया और पहला रण, दूसरी तरफ प्राइवेट लाइफ का एकदम उलझा हुआ पन्ना. सुपरस्टार और TVK प्रमुख थलापति विजय ने अपनी पहली चुनावी पारी के लिए नामांकन तो भर दिया है, लेकिन उनके तमिल में प्रिटेंड 40 पन्नों के हलफनामे ने एक ऐसी सच्चाई पर मुहर लगा दी है, जिसे लेकर महीनों से अटकलों का बाजार गर्म था. सुप्रीम कोर्ट का बनाया कानून है कि अगर चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो चुनावी हलफनामे में पति या पत्नी की डिटेल देना जरूरी है. भले तलाक का केस चल रहा हो, विजय के लिए जरूरी था कि वो चुनावी हलफनामे में न केवल अपनी पर्सनल डिटेल शेयर करें, बल्कि पत्नी के बारे में भी बताएं. 

Read more!

चुनाव के समय तमिलनाडु की सड़कों पर एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब गवाह है कि विजय की एंट्री ने चुनाव में सनसनी मचाई हुई है. जैसे ही विजय ने अपना चुनावी हलफनामा चुनाव आयोग को सौंपा, सबकी नजरें उनकी 600 करोड़ प्लस के साम्राज्य के एक नाम पर टिक गईं— संगीता सोर्नलिंगम. 

विजय के बारे में ऑफिशियल डिटेल्स पब्लिक हुई

विजय जब से फिल्मों में आए तब से बहुत सारी चर्चाएं बटोरते लेकिन कभी कुछ पक्का नहीं मिला. पर्सनल लाइफ से लेकर कमाई तक सबके बारे में अटकलें लगती रहीं. चुनावी हलफनामा जरिया बना है जिससे लोगों को बहुत सारी ऑफिशियल डिटेल्स मिली विजय के बारे में. पहली बार ऑफिशियली लोगों को पता चला था कि थलापति विजय के तौर में पर खूब फेम कमाने वाले विजय का ऑफिशियल नेम चंद्रशेखर जोसेफ विजय है. उनका मैरिटल स्टेट्स  संगीता सोर्नलिंगम से जुड़ा है जो उनकी ऑफिशियली आज भी पत्नी हैं. ये भी पता चला कि करीब 30 साल के फिल्मी करियर से विजय ने कितने पैसे कमाए.  हलफनामे से पता कि मिसेज एंज मिस्टर विजय आज 600 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं.

पत्नी संग रिश्ते पर मुहर

बहुत खराब दौर के रिश्ते के बाद भी चंद्रशेखर जोसेफ विजय ने डिक्लेयर किया कि संगीता सोर्नलिंगम ही उनकी पत्नी हैं. पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक सिर्फ एक ही चर्चा थी— क्या विजय और उनकी पत्नी संगीता अलग हो रहे हैं? इस पर मुहर तब लगी जब संगीता ने तलाक की अर्जी लगाई लेकिन विजय ने अपने एफिडेविट के 'Spouse' यानी जीवनसाथी वाले कॉलम में साफ अक्षरों में लिखा है— 'संगीता'. 

विजय ने न सिर्फ उन्हें अपनी पत्नी बताया, बल्कि उनकी करोड़ों की संपत्ति का ब्योरा भी सार्वजनिक किया. ऐसा करना इसलिए जरूरी कि तलाक का केस चल तो रहा है, कोई फैसला नहीं हुआ है. जब तलाक हो नहीं जाता, कागज पर विजय और संगीता पति-पत्नी हैं. जब तक अदालत द्वारा तलाक की अंतिम डिक्री (Final Decree) जारी नहीं कर दी जाती, तब तक पति-पत्नी कानूनी रूप से विवाहित ही माने जाते हैं. चूंकि विजय और संगीता का मामला अभी चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में लंबित है, इसलिए विजय ने उन्हें अपनी 'पत्नी यानी Spouse बताया. ऐसा नहीं करते तो केस बनता करप्ट प्रैक्टिस का. अगर कोई उम्मीदवार अपने जीवनसाथी की संपत्ति का विवरण जानबूझकर छिपाता है, तो इसे जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत गलत मानकर नामांकन रद्द किया जा सकता है.  चुनाव आयोग के नियम कहते हैं कि वोटर को उम्मीदवार के पूरे परिवार की वित्तीय पृष्ठभूमि जानने का अधिकार है. 

विजय के पत्नी के पास 4 करोड़ से अधिक का गोल्ड

विजय के चुनावी हलफनामे के मुताबिक संगीता के पास 4 करोड़ प्लस का गोल्ड, एक करोड़ प्लस का डायमंड, कुल चल संपत्ति 15 करोड़ प्लस है.  विजय ने पत्नी संगीता को 12 करोड़ 60 करोड़ का लोन दिया हुआ है. पत्नी ही नहीं. विजय ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों को बड़े कर्ज दिए हैं. पत्नी संगीता को 12.60 करोड़ के साथ बेटे जेसन संजय को 8.78 लाख और दिव्या शाशा को 4 लाख 60 लाख दिए हुए हैं. पिता एस.ए. चंद्रशेखर को ₹3.02 करोड़ और माता शोभा को ₹87.12 लाख भी दिए हुए हैं जो कि लोन हैं. रिश्तों की डोर भले ही तनी हुई हो, लेकिन वित्तीय तौर पर पूरा परिवार एक साथ खड़ा है.


संगीता सोर्नलिंगम ने अभिनेता और तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) अध्यक्ष विजय के खिलाफ तलाक की याचिका में व्यभिचार के आरोप है. संगीता का आरोप है कि उन्हें अप्रैल 2021 में विजय के एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला. याचिका में दावा किया गया कि विजय ने शुरुआत में रिलेशनशिप खत्म करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे जारी रखा.

संगीता ने दावा किया है कि विजय ने उन्हें अपने सामाजिक और व्यावसायिक जीवन से पूरी तरह अलग कर दिया था. उन्होंने विजय पर भावनात्मक उपेक्षा, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और वैवाहिक कर्तव्यों से पीछे हटने के आरोप भी लगाए हैं. याचिका में यह भी कहा गया है कि विजय ने उन पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए और उनके स्वतंत्र आने-जाने पर भी रोक लगाने की कोशिश की.

संगीता के आरोप!

संगीता ने आरोप लगाया कि संबंधित अभिनेत्री अक्सर विजय के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती थीं, जिस पर विजय ने कभी कोई आपत्ति नहीं जताई, जिससे उन्हें और उनके बच्चों को भारी अपमान सहना पड़ा.  संगीता ने मार्च 2026 में एक नई अंतरिम अर्जी (Interlocutory Application) दाखिल की है. इसमें उन्होंने मांग की है कि जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, उन्हें नीलंकराई (Neelankarai) स्थित अपने ससुराल वाले घर में ही रहने का कानूनी अधिकार दिया जाए.
 
तलाक का केस चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में विशेष विवाह अधिनियम, 1954 (Special Marriage Act, 1954) के तहत चल रहा है. 23 अप्रैल को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. उससे ठीक 3 दिन पहले 20 अप्रैल को विजय को कोर्ट में तलाक केस में पेश होना होगा. 

विजय ने शादीशुदा जिंदगी या एक्ट्रेस तृषा के साथ रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं कहा. राजनीति में आने के बाद संगीता कभी विजय के साथ दिखाई नहीं दी. जब चुनाव में विजय की पर्सनल लाइफ को कीचड़ उछलने लगे तो उन्होंने इशारों में कहा था कि वो अपनी समस्याओं को खुद संभाल लेंगे और प्रशंसकों को सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. 

600 करोड़ के मालिक हैं विजय

विजय ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए जो हलफनामा दिया है, उसमें उनकी ₹600 करोड़ से अधिक की विशाल संपत्ति का पूरा ब्योरा है. विजय के पास कुल ₹220 करोड़ से अधिक की Real Estate Holdings यानी अचल संपत्ति है.

विजय के पास 10 आवासीय घर हैं. मेन घर नीलंकराई, चेन्नई में है जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ है. इसी घर में रहने का हक मांगा है संगीता ने. विजय के पास करीब 35 करोड़ की कॉर्मशियल प्रॉपर्टीज हैं. विजय की चल संपत्ति लगभग ₹404.58 करोड़ है. बैंक अकाउंट्स में करीब 213 करोड़ हैं. 6 करोड़ की BMW,  Lexus जैसी लक्जरी कारें हैं. अकेले 2024-25 में उन्होंने 184.53 करोड़ की कमाई की.

विजय की इनकम, फिल्मों, प्रॉपर्टी रेंटल और बैंक इन्वेस्टमेंट से होती है. उनके हलफनामे में लगभग ₹3.5 करोड़ के आयकर विवादों का भी जिक्र है जो फिलहाल कोर्ट में लंबित हैं. हलफनामे के अनुसार, उन पर किसी भी बैंक का कोई कर्ज नहीं है और उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. 

    follow google news