Shesh Bharat: थलापति विजय और तृषा कृष्णन पर अपने ही नेता की टिप्पणी से घिरी बीजेपी, सड़कों पर विजय समर्थकों का हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

Shesh Bharat: तमिलनाडु की सियासत में फिल्मी तड़का लग गया है. विजय की राजनीति, तृष्णा पर टिप्पणी और बीजेपी नेता के बयान ने विवाद को भड़का दिया. निजी रिश्तों पर हमले से शुरू हुआ यह बवाल अब सड़कों तक पहुंच चुका है, जहां समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं और पार्टियां आमने-सामने हैं.

Vijay Trisha controversy
Vijay Trisha controversy

रूपक प्रियदर्शी

follow google news

Vijay Trisha controversy: थलापति विजय राजनीति के एकदम नए-नए खिलाड़ी हैं. कोई नहीं जानता है कि चुनाव में उनका और पार्टी का क्या होगा लेकिन चुनाव से पहले जितनी चर्चा अकेले विजय ने बटोरी है उतना तो बाकी नेताओं को भी नहीं माना. चुनाव पास आते-आते ये मैसेज बहुत तेजी से फैला है कि विजय को बीजेपी धमका रही है, ब्लैकमेल रही है. इसीलिए उनकी हिट जननायकन को चुनाव से पहले रिलीज होने दे रही. हालांकि तमिलनाडु बीजेपी नेताओं ने विजय को कम करने के आंकड़े में कोई कसर नहीं छोड़ी. अन्नामलाई ने वीक एंड पॉलिटिशियन कहा तो प्रदेश बीजेपी नयनार नागेंद्रन ने मर्यादा की हद पार करके सबके निशाने पर आ गए. पार्टी फंसी वो अलग.

Read more!

निजी जिंदगी पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, बयान पर बवाल

विजय की लाइफ में एक चैप्टर एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन का है तो जरूर लेकिन अरसे से इसकी बात नहीं हो रही थी. अरसे पहले अफवाहें उड़ी कि विजय का पत्नी संगीता से तलाक हो गया और तृष्णा से शादी करने जा रहे हैं. इसका खंडन और पुष्टि कभी विजय ने नहीं किया. तृष्णा ने जरूर खंडन किया. उसी गुजरे हुए तृष्णा चैप्टर को नयनार नागेंद्रन ने विजय पर बिलो द बेल्ट कमेंट कर दिया. तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त एक बड़ा भूचाल आया हुआ है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन (Nainar Nagendran) ने सुपरस्टार और तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) के प्रमुख थलपति विजय पर निशाना साधते हुए बेहद निजी और विवादित टिप्पणी कर दी. विवाद की शुरुआत हुई इस एक बयान से. बीजेपी अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने थलपति विजय की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाते हुए मर्यादा की रेखा लांघ दी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नयनार नागेंद्रन का हमला, भड़की तृष्णा

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते बीजेपी अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने विजय की राजनीतिक अनुभवहीनता पर तंज कसा. कहा कि विजय बहुत मासूम हैं, उन्हें राजनीति की समझ नहीं है. अगर वो वाकई जमीन पर उतरकर तमिलनाडु की स्थिति समझना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपने घोंसले से बाहर आना होगा. उन्हें तृषा के घर से बाहर निकलना होगा, तभी कुछ हो सकता है. बयान ने आग में घी का काम किया. साउथ फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति, दोनों जगह आग लगा दी. तृषा कृष्णन एकदम बीजेपी नेता नागेंद्रन पर भड़क गईं. कील के जरिए जारी किए गए आधिकारिक बयान में तृष्णा ने बयान को Distasteful बताया. साफ किया कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है और न ही उनकी ऐसी कोई मंशा है. चेतावनी भी दी कि उनके नाम का इस्तेमाल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए न किया जाए और वे केवल अपने काम के लिए पहचानी जाना चाहती हैं. किसी महिला के नाम का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक दुकान चलाने के लिए करना कायराना हरकत है.

विजय की चुप्पी और ‘फ्री पब्लिसिटी’ की रणनीति!

थलापति विजय ने खुद अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. शायद इसलिए कि बीजेपी को 'फ्री पब्लिसिटी' नहीं देना चाहते. तमिलनाडु में बीजेपी के अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने उस दुखती रग पर हाथ रखा है जिसकी चर्चा सालों से तमिल फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में होती रही. मीडिया में नागेंद्रन के बयान के वायरल होने की वजह इन दोनों के बीच सालों से चल रही अफवाहें हैं. विजय और तृषा की जोड़ी 'घिल्ली' और 'कुरुवी' जैसी सुपरहिट फिल्मों से मशहूर हुई. साल 2004 से ही उनके डेटिंग की खबरें आती रही हैं. 2024 में फिल्म लियो में साथ काम करने के बाद चर्चा फिर से तेज हो गई. सोशल मीडिया पर उनकी सेल्फी और हाल ही में कीर्ति सुरेश की शादी के लिए उनके एक साथ निजी जेट में गोवा जाने की तस्वीरों ने इन अफवाहों को और हवा दी थी. ऐसी भी खबरें उड़ी थीं कि विजय और उनकी पत्नी संगीता अलग रह रहे हैं, हालांकि इसकी कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

विवाद के बाद चेन्नई की सड़कों पर उतरे समर्थक

फिल्म 'लियो' के बाद से विजय और तृषा के बीच नजदीकियों की खबरें और विजय का अपनी पत्नी संगीता से कथित अलगाव, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा. बीजेपी ने उसी पब्लिक परसेप्शन का फायदा उठाकर विजय की क्लीन इमेज को धक्का पहुंचाने की कोशिश की लेकिन लेने के देने पड़ गए. विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा. एक तरफ बीजेपी बैकफुट पर है और सफाई दे रही है, तो दूसरी तरफ विजय के समर्थकों ने चेन्नई की सड़कों को जाम कर दिया. एक बयान ने तमिलनाडु को पॉलिटिकल वॉर जोन बना दिया. बीजेपी अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन के एक बयान ने चेन्नई से लेकर दिल्ली तक खलबली मचा दी है. सुपरस्टार विजय और अभिनेत्री तृषा के रिश्तों को लेकर दिए गए बयान पर अब थलपति की सेना सड़कों पर है.

डीएमके और एआईएडीएमके का बीजेपी पर हमला

नयनार ने जो कहा उसके खिलाफ विजय की पार्टी तो है ही. डीएमके ने भी विजय-तृष्णा पर लांछन लगाने के लिए नागेंद्रन की खबर ले ली. DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है. वे महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते. विजय एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी पर हमला करना नीचता है. बीजेपी जिस पार्टनर AIADMK के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है उसने भी नागेंद्रन की बैंड बजा दी. पार्टी ने कहा बीजेपी को समझ लेना चाहिए कि ये तमिलनाडु है. यहां की संस्कृति में महिलाओं को अपमानित करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. नागेंद्रन को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.

अन्नामलाई का बचाव और बीजेपी की सफाई

नयनार नागेंद्रन के बचाव में सिर्फ बीजेपी के ही नेता आए. अन्नामलाई ने कहा कि नागेंद्रन जी के शब्दों का गलत अर्थ निकाला जा रहा है. उनका इरादा किसी के चरित्र पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि विजय की राजनीतिक अनुपस्थिति पर तंज कसना था. चारों तरफ से घिरने के बाद बीजेपी ने ऑफिशियल स्टेट्मेंट जारी किया कि नयनार नागेंद्रन के बयान को विपक्षी ने आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट पेश किया है. उनका इरादा किसी महिला या अभिनेता की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने केवल एक मुहावरे के तौर पर यह कहा था कि राजनीति 'एसी कमरों' और 'निजी मुलाकातों' से बाहर निकलकर मैदान में की जाती है. हम महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी हैं.

तृषा कृष्णन का करियर और ‘साउथ क्वीन’ की पहचान

तृष्णा कृष्णन (Trisha Krishnan) दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने पिछले दो दशकों से अधिक समय से अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. उन्हें साउथ क्वीन' भी कहा जाता है. तृष्णा क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें ग्लैमर की दुनिया में ले आई. विजय और तृषा की जोड़ी को तमिल सिनेमा एवरग्रीन और लकी जोड़ी माना जाता है. पर्दे पर इनकी केमिस्ट्री इतनी नैचुरल है कि फैंस इन्हें असल जिंदगी में भी साथ देखना पसंद करते हैं. हालांकि दोनों ने सिर्फ चार बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिनमें से तीन फिल्में मेगा-ब्लॉकबस्टर रहीं. सोशल मीडिया पर फैंस 'Visha' (Vijay + Trisha) के नाम से बुलाते हैं.

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Election 2026: स्टालिन का 'कैश कार्ड' बनाम विजय की 'सीटी', क्या 5000 रुपये बदलेंगे राज्य की सियासत?

    follow google news