Shesh Bharat: इंस्टाग्राम पर थलापति विजय को त्रिशा ने किया अनफॉलो? जानिए इस वायरल दावे के पीछे का असली सच

थलापति विजय के 52वें जन्मदिन पर त्रिशा द्वारा कोई पोस्ट न करने और उन्हें अनफॉलो करने की अफवाहों से फैंस परेशान थे. लेकिन त्रिशा ने विजय के प्राइवेट बर्थडे सेलिब्रेशन की एक अनसीन फोटो और रोमांटिक कैप्शन शेयर कर ब्रेकअप की सभी खबरों पर ताला लगा दिया और साफ किया कि उनके बीच सब ठीक है.

Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan
Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan

रूपक प्रियदर्शी

follow google news

क्या राजनीति में कदम रखते ही थलापति विजय और त्रिशा के बीच कोई बड़ी दरार आ गई है? इंटरनेट पर कल से एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या त्रिशा और विजय के बीच सब 'ऑल इज वेल' नहीं है?

Read more!

कहानी में सस्पेंस तब शुरू हुआ जब 22 जून को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया. हर साल की तरह फैंस को त्रिशा के उस खास पोस्ट का इंतजार था, जो वह हर साल विजय के लिए शेयर करती आई हैं, कभी बर्फीली वादियों की तस्वीर तो कभी लिफ्ट की वह मशहूर सेल्फी. लेकिन इस बार 22 जून बीत गई पर त्रिशा के अकाउंट से कोई पोस्ट सामने नहीं आया.

सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की अफवाहें

फैंस का दिल तब और बैठ गया जब सोशल मीडिया के ईगल-आई (Eagle-Eye) यूजर्स ने दावा किया कि त्रिशा ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया है. देखते ही देखते इंटरनेट पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. लोग कयास लगाने लगे कि विजय की पर्सनल लाइफ में चल रहे उथल-पुथल और उनके राजनीतिक सफर को देखते हुए दोनों ने दूरियां बना ली हैं.

त्रिशा के एक पोस्ट से अफवाहों पर एंड

क्या वाकई यह इस रिश्ते का 'द एंड' था? जब कयास लगाने वाले दोनों के ब्रेकअप की स्क्रिप्ट लिख रहे थे, ठीक उसी समय त्रिशा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा धमाका किया जिसने लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया. त्रिशा ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास और अनसीन (Unseen) फोटो ड्रॉप की. यह तस्वीर किसी पुरानी फिल्म की नहीं थी, बल्कि विजय के इसी 52वें जन्मदिन के प्राइवेट सेलिब्रेशन की थी.

तस्वीर के साथ लिखा बेहद खास कैप्शन

तस्वीर में थलापति विजय अपने सामने सजे कई सारे बर्थडे केक्स को देखकर मुस्कुरा रहे हैं और उनके ठीक बगल में खड़ी त्रिशा, विजय को बेहद प्यार और अपनेपन से निहार रही हैं. त्रिशा ने सिर्फ फोटो ही शेयर नहीं की, बल्कि उसके साथ जो कैप्शन लिखा, उसने सारी अफवाहों को एक ही झटके में हवा में उड़ा दिया. त्रिशा ने लिखा "To the person who makes it all work. Worth it. Happy Birthday." यानी "उस इंसान के लिए जो सब कुछ सार्थक बना देता है, जन्मदिन मुबारक."

क्या था अनफॉलो करने के दावों का सच?

रही बात अनफॉलो करने के दावों की तो माना जा रहा है कि त्रिशा ने विजय को कभी अनफॉलो नहीं किया. बल्कि सच यह है कि वह पहले से ही इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो नहीं करती थीं, क्योंकि वह अपने कई को-स्टार्स् (Co-stars) को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करती हैं.

विजय की संगीता संग शादी

आखिर क्या है विजय-त्रिशा की कहानी? विजय की जिंदगी में पर्सनल अप्स एंड डाउंस (Ups and Downs) जरूर रहे हैं. थलापति विजय 52 साल के हो गए हैं. जब एक्टर के तौर पर उनका करियर बन रहा था, तब 1999 में उन्होंने अपनी डाई-हार्ड फैन संगीता से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. विजय जैसे बड़े एक्टर की वाइफ होने के बाद भी संगीता सोरनालिंगम सोशल मीडिया और लाइमलाइट से कोसों दूर रहीं. करीब 20-22 साल तक विजय और संगीता के रिलेशनशिप में किसी गड़बड़ी या टेंशन की खबर कभी नहीं आई थी.

त्रिशा के अफेयर की खबरें

लेकिन पिछले कुछ समय से जो हो रहा था, उससे कुछ और ही कहानी बन रही थी. यह सब तब शुरू हुआ जब विजय का नाम त्रिशा कृष्णन से जुड़ने लगा. जब विजय-त्रिशा की कहानियां बनने लगीं, तो बात विजय और संगीता सोरनालिंगम के तलाक तक पहुंच गई. हालांकि, विजय, त्रिशा या संगीता ने कभी इस पर कुछ कन्फर्म नहीं किया और न ही कभी डिनाई (Deny) किया.

बच्चों और पत्नी से बढ़ी दूरियां

फिलहाल संगीता और विजय साथ नहीं रहते. संगीता लंदन में अपने पेरेंट्स के साथ रहती हैं. साल 2000 में जन्मे उनके बेटे जेसन संजय भी विदेश में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और वह जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाले हैं. बेटी दिव्या भी मां के साथ लंदन में रहती है और लाइमलाइट से दूर रहती है. विजय ने पत्नी संगीता के साथ बहुत कम ही पब्लिक अपीयरेंस किए हैं, लेकिन त्रिशा के साथ वह कई मौकों पर साथ दिखे हैं.

राणा दग्गुबाती संग त्रिशा का रिलेशनशिप 

विजय के अलावा राणा दग्गुबाती के साथ भी त्रिशा का नाम जुड़ चुका है. आज भले ही राणा दग्गुबाती की शादी हो चुकी है, लेकिन कुछ साल पहले त्रिशा के साथ वह रिलेशनशिप में बताए जाते थे. दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था, जिसका खुलासा खुद राणा ने 'कॉफी विद करण' चैट शो में किया था. साल 2015 में त्रिशा की सगाई बिजनेसमैन वरुण मनियन से हुई, लेकिन यह सगाई शादी में नहीं बदली और त्रिशा ने ही इसे तोड़ दिया. उन्होंने कहा था कि उनके होने वाले पति चाहते थे कि वह एक्टिंग छोड़ दें, लेकिन उन्होंने एक्टिंग को चुना और शादी छोड़ दी. वैसे इस सगाई के टूटने के पीछे सुपरस्टार धनुष का नाम भी सामने आया था, जब दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

मिस चेन्नई से 'साउथ की क्वीन' बनने का सफर

साल 1999 में मिस चेन्नई बनने के बाद त्रिशा कृष्णन लाइमलाइट में आई थीं. कभी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का इरादा रखने वाली त्रिशा ने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की, लेकिन उनकी तकदीर में एक्ट्रेस बनना लिखा था. त्रिशा तमिल और तेलुगु फिल्मों की ऐसी एक्ट्रेस मानी जाती हैं, जिन्होंने करीब दो दशकों से अपना करियर पूरी तरह मेंटेन करके रखा है. हिंदी में भी उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'खट्टा मीठा' फिल्म की, लेकिन शायद वह बॉलीवुड के लिए नहीं बनी थीं. त्रिशा को 'साउथ की क्वीन' कहा जाता है.

ऑन-स्क्रीन सुपरहिट जोड़ी की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री

विजय और त्रिशा ने साल 2004 में पहली फिल्म 'घिल्ली' की थी, जो सुपरहिट साबित हुई. तब से दोनों ने तिरुपाची, आधी और कुरुवी जैसी ताबड़तोड़ हिट फिल्में दीं, लेकिन 2008 के बाद दोनों ने एक साथ फिल्में करना बंद कर दिया था. साल 2023 में जब 'लियो' रिलीज हुई, तो 15 साल के लंबे गैप के बाद विजय-त्रिशा साथ दिखे. इसके बाद 2024 में रिलीज हुई विजय की बड़ी फिल्म 'गोट' (The Greatest Of All Time) में भी त्रिशा कैमियो रोल में दिखीं.

निजी जिंदगी में बढ़ी नजदीकियां और फैंस की राय

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि फैमिली प्रेशर के कारण विजय ने त्रिशा के साथ ऑन-स्क्रीन दिखना बंद कर दिया था, क्योंकि उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से रिलेशनशिप के कयास लगने लगे थे. जब एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की गोवा में शादी हुई, तो विजय और त्रिशा वहां एक साथ प्राइवेट जेट से पहुंचे थे. इस गोवा ट्रिप को दोनों ने छुपाया नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके साथ जाने का डंका पीटा. हाल ही में जब थलापति विजय का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, तो त्रिशा वहां भी मौजूद नजर आईं और सबकी नजरें उन्हीं पर टिकी थीं. 

    follow google news