TMC MP Kalyan Banerjee: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री यानी नकल उतारे जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने सदन के बाहर जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की. इस एक्ट का वीडियो भी सामने आया है. धनखड़ ने इसे किसान और जाट का अपमान बता दिया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस मुद्दे को बड़ा बना रही है. इस बीच सांसद कल्याण बनर्जी का एक और बयान सामने आ गया है.
ADVERTISEMENT
कल्याण मिमिक्री को आर्ट बताते हुए पीएम मोदी को भी लपेटे में ले लिया. आइए बताते हैं आखिर होता क्या है ये मिमिक्री और क्या-क्या कहा कल्याण बनर्जी ने.
मिमिक्री एक कला है: कल्याण बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण ने कहा कि, ‘मैंने लोकसभा या राज्यसभा में नहीं बल्कि बाहर ‘मॉक पार्लियामेंट’ चल रही थी उसमें मिमिक्री किया. अगर सभापति धनखड़ उसे अपने ऊपर लेते हैं तो मैं असहाय हूं. मैं ये नहीं समझ पा रहा हूं कि उन्होंने उसे अपने ऊपर क्यों लिया? हालांकि मेरा एक सवाल है कि क्या वे सदन में वैसे ही बर्ताव करते हैं?’
उन्होंने आगे कहा कि, ‘मिमिक्री एक प्रकार का आर्ट है और प्रधानमंत्री मोदी भी पिछले लोकसभा टर्म में मिमिक्री कर चुके हैं जिसका वीडियो मैं आपको दिखा सकता हूं. लेकिन उस समय सभी ने उसको मजाक में लिया था. मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मिमिक्री करने के पीछे मेरा मकसद किसी को हर्ट करना नहीं था. सभापति धनखड़ मेरे ही प्रोफेशन में हैं. वो भी सीनियर वकील हैं और मैं भी सीनियर वकील हूं लेकिन वो मेरे से सीनियर हैं और अपने प्रोफेशन में हम कभी किसी को नाराज नहीं करते.’
वैसे ये मिमिक्री क्या होती है?
मिमिक्री करने से आशय किसी भी व्यक्ति के हाव-भाव, बात-चीत के तौर-तरीके को हूबहू उसी के जैसा दुहराना होता है. यह एक कला है और यह वर्तमान में खूब पसंद की जा रही है. हम देखते है की प्रधानमंत्री से लेकर बड़े-बड़े अभिनेताओं सभी की मिमिक्री सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है.
“मिमिक्री” ग्रीक शब्द ‘मिमेटिकोस – mimetikos’ से आया है, जिसका अर्थ है “अनुकरणात्मक”. मिमेटिकोस मिमेटोस से आया है, जो माइमिस्टहाई का मौखिक विशेषण है, जिसका अर्थ है “नकल करना”. मिमिक्री शब्द का प्रयोग पहली बार 1671 नाटककार एडवर्ड हावर्ड ने किया था. 19वीं शताब्दी में, इस शब्द का प्रयोग जीव विज्ञान में भी किया जाने लगा, जहां इसका प्रयोग किसी जीव द्वारा किसी अन्य जीव या वस्तु की नकल करने के लिए किया जाता है. मिमिक्री में दिखने, आवाज आदि की समानता की मुख्य भूमिका होती है.
ADVERTISEMENT


