TMC को एक और बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा, 3 MP और छोड़ सकते हैं साथ

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे संसद के उच्च सदन में टीएमसी की ताकत कमजोर हो गई है.

NewsTak

हिमांशु मिश्रा

follow google news

पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) को संसद के उच्च सदन में एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने अचानक अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है. इस इस्तीफे के बाद से सूबे की राजनीति गरमा गई है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है.

Read more!

प्रकाश चिक बराइक से पहले भी तृणमूल कांग्रेस के दो और दिग्गज नेता संसद की सदस्यता छोड़ चुके हैं. इनमें सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव जैसे बड़े नाम शामिल हैं. एक के बाद एक हुए इन तीन बड़े झटकों के कारण अब राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस का ग्राफ काफी नीचे गिर गया है. बराइक के जाने के बाद सदन में पार्टी के केवल 10 सांसद ही बचे हैं.

आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सूत्रों की मानें तो पार्टी के भीतर मचा यह घमासान अभी थमने वाला नहीं है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले एक हफ्ते के भीतर तीन और राज्यसभा सांसद अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं. अगर ये अटकलें भी हकीकत में तब्दील होती हैं, तो राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की स्थिति और कमजोर हो जाएगी.

फिलहाल इन कद्दावर नेताओं के अचानक पार्टी छोड़ने के पीछे की असली वजह खुलकर सामने नहीं आई है. हालांकि, विपक्षी दल इस पूरी स्थिति को टीएमसी के भीतर बढ़ती कलह, असंतोष और बगावत के रूप में देख रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि क्या पार्टी के भीतर कोई नया धड़ा सक्रिय हो रहा है या फिर नेता किसी नए राजनीतिक विकल्प की तलाश में हैं.

    follow google news