केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को मिली आया धमकी भरा मैसेज, बदमाश ने मांगी 50 लाख की रंगदारी

ललित यादव

• 10:15 AM • 07 Dec 2024

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को अपराधियों से धमकी मिलने का मामला सामने आया है. अज्ञात गिरोह ने उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है. इस घटना की जानकारी मंत्री ने खुद साझा की है.

sanjay seth
sanjay seth
Google CTA

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को अपराधियों से धमकी मिलने का मामला सामने आया है. अज्ञात गिरोह ने उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है. इस घटना की जानकारी मंत्री ने खुद साझा की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें उनसे बड़ी रकम की मांग की गई थी. 

Read more!

धमकी मिलने पर तुरंत की शिकायत  

संजय सेठ ने बताया कि जैसे ही उन्हें यह मैसेज मिला, उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस के डीसीपी को इसकी सूचना दी. डीसीपी ने उनसे मुलाकात की और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस मोबाइल नंबर से यह धमकी दी गई थी, वह रांची के कांके इलाके का है.  

झारखंड के डीजीपी को भी दी सूचना  

संजय सेठ ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को भी इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी सक्रियता से काम कर रही है और हरसंभव सहयोग दे रही है.

कब और कैसे आई धमकी?  

रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमकी भरा मैसेज  शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे आया. मैसेज में सीधे तौर पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी.  

रांची से सांसद हैं संजय सेठ  

आपको बता दें कि संजय सेठ झारखंड की राजधानी रांची से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद हैं. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या हो सकता है. इस मामले में साइबर सेल और अन्य संबंधित विभाग भी शामिल हैं.