पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से राज्य का राजनीतिक पारा और हाई हो गया है. सबके मन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर इस चुनाव में बंगाल की सत्ता पर किसका कब्जा होगा? इसी बीच चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एक सबसे ताजा सर्वे सामने आया है, जिसके नतीजों ने सबको चौंका दिया है. चाणक्य स्ट्रेटजी(Chanakya Strategy) के ताजा सर्वे के मुताबिक बंगाल में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है और तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच काफी क्लोज फाइट देखने को मिल सकता है. विस्तार से जानिए सर्वे में क्या-कुछ सामने आया है.
ADVERTISEMENT
बंगाल में किस पार्टी को कितनी सीटें?
चाणक्य स्ट्रेटजी के ताजा सर्वे के मुताबिक बंगाल में इस बार के चुनाव में क्लोज फाइट देखने को मिल सकता है. लेकिन मौजूदा आंकड़ों की मानें तो पश्चिम बंगाल की कुर्सी पर एक बार फिर ममता बनर्जी बैठ सकती है. सर्वे के परिणाम के मुताबिक राज्य के 294 सीटों में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी 150 से 160 सीटें ला सकती है, जो कि बहुमत के आंकड़े(148) को आसानी से पार करती हुई दिखाई दे रही है. वहीं बीजेपी को 110 से 120 सीटें मिल सकती है. कांग्रेस पार्टी को इस बार 5-8 सीटें जीतना का अनुमान लगाया है. जबकि अन्य के खाते में 4-6 सीटें जा सकती है.
वोट परसेंटेज में पार्टियों का हाल
चाणक्य स्ट्रेटजी के सर्वे में पार्टी वाइज वोट परसेंटेज(वोट प्रतिशत) देखा जाए तो आंकड़े काफी हैरान करने वाले है. सर्वे के मुताबिक सत्ताधारी दल टीएमसी को सबसे ज्यादा 45 से 47% वोट मिल सकते है. लेकिन बीजेपी को मिलने वाले वोट प्रतिशत की बात करें तो यह 40 से 42% है, यानी सिर्फ 5 प्रतिशत कम. अगर समीकरण थोड़े भी इधर-उधर हुए तो इस बार बंगाल में बड़ा खेल हो सकता है. वहीं कांग्रेस को 4 से 6% वोट शेयर मिलता हुआ दिखाया गया है, जबकि अन्य के खाते में 8 से 10% वोट शेयर मिल सकता है.
टीएमसी और भाजपा की लड़ाई
बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार लड़ाई टीएमसी बनाम बीजेपी की है. एक और जहां ममता बनर्जी ने चौथी बार सरकार बनाने के लिए जल्द ही अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, तो दूसरी ओर बीजेपी राज्य की सत्ता पर कब्जा पाने के लिए अलग-अलग रणनीति अपना रही है. बीजेपी ने अपने स्टार नेता सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों ही जगह से मैदान में उतारा है. ममता बनर्जी और सुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट पर आमने-सामने होंगे.
बंगाल चुनाव का शेड्यूल
बंगाल की 294 सीटों पर इस बार दो फेज में चुनाव होंगे. पहले फेज के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी. फिर 4 मई को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम आ सकते है.
ADVERTISEMENT


