ओवैसी की जाएगी सदस्यता? 'जय फिलिस्तीन' के लगाए नारे को लेकर NDA मचा रहा बवाल

शुभम गुप्ता

• 01:33 PM • 26 Jun 2024

24 और 25 जून को सांसदों ने अपने पद की शपथ ली. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने भी शपथ ली. उन्होंने इसके बाद जय भीम, जय मीम और जय फिलिस्तिन का नारा लगाया. उनकी शपथ खत्म होने के बाद सदन में हंगामा हो गया.

NewsTak
Google CTA

Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से सांसद चुनकर संसद पहुंचे हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने पद की शपथ ली. इस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया जिसको लेकर अब जमकर विवाद हो रहा है. उन्होंने संसद पद की शपथ लेने के दौरान एक ऐसा नारा लगा दिया जिसपर अब सियासत तेज है. दरअसल, उन्होंने शपथ लेते वक्त फिलिस्तीन के समर्थन में नारा लगा दिया. उनके इस बयान का सत्ता पक्ष विरोध कर रहा है और उनके खिलाफ विरोध दर्ज कराया है. बाद में सभापति ने उनके इस नारे को रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया है. अब इस बात की चर्चा तेज है कि क्या दूसरे देश के पक्ष में नारा लगाने पर ओवैसी पर क्या कार्रवाई हो सकती है.

Read more!

शपथ लेते समय क्या बोले ओवैसी?

24 और 25 जून को सांसदों ने अपने पद की शपथ ली. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने भी शपथ ली. ओवैसी ने अपनी शपथ उर्दू में पढ़ी. शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने राज्य तेलंगाना और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तारीफ की और मुस्लिमों के लिए AIMIM का नारा बुलंद किया. उन्होंने इसके बाद जय भीम, जय मीम और जय फिलिस्तिन का नारा लगाया. उनके शपथ खत्म होने के बाद सदन में हंगामा हो गया. बीजेपी सांसद शोभा करांदलाजे ने ओवैसी के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और स्पीकर को खत लिखा. उन्होंने ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा उन्हें दोबारा शपथ लेनी चाहिए.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू क्या बोले?

सत्ता में बैठे कई लोग ओवैसी के इस नारे को लेकर उनपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ओवैसी की शपथ के समय अध्यक्ष के रूप में मौजूद राधा मोहन सिंह ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि शपथ के अलावा कुछ भी रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा. ओवैसी की शपथ पर किरेन रिजिजू ने कहा कि एक सदस्य ने नाम लिया है, हम देखेंगे नियम के मुताबिक क्या है? हम किसी देश का विरोध नहीं करते, लेकिन सदन में किसी देश का भी नाम लेना ठीक नहीं है.

हंगामे पर ओवैसी ने दी प्रतिक्रिया

जय फिलिस्तीन का नारा लगाने के बाद मचे हंगामे पर ओवैसी ने कि किसने क्या कहा क्या नहीं कहा, सब कुछ आपके सामने है. मैंने सिर्फ इतना कहा कि जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन... साथ ही कहा कि सबने क्या-क्या कहा वो भी सुनिए. इसके आगे ओवैसी ने कहा कि उनका काम विरोध करने का. मैंने जो कहना था वो कह दिया. मैं उन्हें खुश करने के लिए कुछ क्यों कहूंगा.