लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, राहुल गांधी बोले- 'यह संविधान पर आक्रमण था, हमने इसे हरा दिया'

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका. बिल को 298 वोट मिले, लेकिन दो तिहाई बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 352 था. ऐसे में 54 वोट की कमी से बिल गिर गया.

महिला आरक्षण बिल पर सरकार को झटका
महिला आरक्षण बिल पर सरकार को झटका

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल गिर गया है. इस दौरान सदन में बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 230 वोट डाले गए. वोटिंग के समय सदन में कुल 528 सांसदों मौजूद थे. नियमों के मुताबिक इस तरह के बिल को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है.

Read more!

गौरतलब है कि सदन में मौजूद 528 सांसदों के हिसाब से दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा 352 होता है. बिल के पक्ष में केवल 298 वोट ही आए जो जरूरी संख्या से 54 वोट कम रह गए ऐसे में ये अहम बिल पास नहीं हो पाया और गिर गया. अब फिलहाल, सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

NDA की महिला सांसद कल करेंगे प्रोटेस्ट

महिला आरक्षण से जुड़े तीन बिल मतदान के दौरान गिर गए. इस बिल के लोकसभा में गिर जाने के बाद अब BJP और NDA की महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है. इसके तहत संसद शुक्रवार को संसद के मकर द्वार से प्रोटेस्ट किया. अब बीजेपी और एनडीए में शामिल दलों के कार्यकर्ता कल यानी 18 अप्रैल से इंडिया ब्लॉक से जुड़ी पार्टियों के नेताओं के घर के बाहर प्रोटेस्ट करेंगे. 

राहुल गांधी का बयान आया सामने

वहीं बिल गिरने के बाद इस मामले पर राहुल गांधी का बयान सामने आया. उन्होंने कहा, ''यह संविधान पर आक्रमण था और हमने इसे हरा दिया. सरकार जो कह रही है कि विपक्ष ने महिलाओं का विरोध किया, यह पूरी तरह गलत है. हमने साफ तौर पर कहा है कि यह महिला बिल नहीं है, बल्कि भारत के राजनीतिक और इलेक्टोरल स्ट्रक्चर को बदलने की कोशिश है.''

उन्होंने आगे कहा कि ''हमने इस कोशिश को रोक दिया है. मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि अगर आप सच में महिला बिल लाना चाहते हैं तो 2023 तक इसे लागू करें. आज से ही इसका इम्प्लीमेंटेशन शुरू करें पूरा विपक्ष आपको 100 प्रतिशत समर्थन देगा और हम इसे तुरंत लागू करवा देंगे.'' वहीं बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपने एपस्टीन की चर्चा की, इस पर राहुल गांधी ने कहा कि आपने प्रधानमंत्री का चेहरा देखा?

    follow google news