यूपी में बाहुबली डॉन मुख्तार अंसारी की मौत का वक्त लगभग वही है जब असदुद्दीन ओवैसी यूपी की राजनीति में रीलॉन्चिंग के लिए कदम रख रहे हैं. मुख्तार अंसारी की जेल में मौत पर ओवैसी को जितना अफसोस है, उतने ही सवाल भी. हैदराबाद से औवैसी गाजीपुर पहुंच गए मुख्तार अंसारी के परिवार का गम बांटने. मुख्तार अंसारी के बेटे उमर को गले लगाया. 40 मिनट तक परिवार के बिताए. फिर सोशल मीडिया पर लिखा इंशा अल्लाह इन अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा.
ADVERTISEMENT

