लोकसभा चुनाव की तारीख आते ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM ने चुनावी रणनीति क्लियर कर दी है. ओवैसी ने हैदराबाद से बाहर दक्षिण, पश्चिम और पूरब की उन तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं जहां मुसलमान वोटर तय करते हैं किसकी जीत होगी, किसकी हार. तेलंगाना की हैदराबाद सीट से ओवैसी पांचवीं बार चुनाव लड़ेंगे. महाराष्ट्र की औरंगाबाद सीट से इम्तियाज जलील को फिर टिकट मिला है. बिहार की किशनगंज सीट से विधायक अख्तरुल ईमान चुनाव लड़ेंगे.
ADVERTISEMENT

