Opinion Poll में Jagan Mohan का माहौल खराब, बहन और चंद्रबाबू का चक्रव्यूह भी डेंजरस। News Tak

न्यूज तक डेस्क

03 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 3 2024 3:44 PM)

आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव का प्रेशर सीएम जगन मोहन रेड्डी पर भारी पड़ रहा है. हर छोर से घेराबंदी हो गई है. जगन मोहन अकेले पड़ गए हैं.

Google CTA

 

Read more!

आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव का प्रेशर सीएम जगन मोहन रेड्डी पर भारी पड़ रहा है. हर छोर से घेराबंदी हो गई है. जगन मोहन अकेले पड़ गए हैं. गैर तो गैर ठहरे. अपने भी हराने की फिराक में हैं. वाईएसआर परिवार की खानदानी सीट पर जगन मोहन घिर गए हैं क्योंकि कांग्रेस ने शर्मिला रेड्डी और जगन मोहन रेड्डी के पिता वाईएसआर वाली सीट कडप्पा से शर्मिला रेड्डी का टिकट कन्फर्म कर दिया है. कडप्पा से टिकट मिलने का मतलब वाईएस राजशेखर रेड्डी पर शर्मिला रेड्डी का ऑफिशियल क्लेम.