कौन हैं गायत्री बिश्नोई जिन पर छिड़ा है पंजाब का सियासी संग्राम? कांग्रेस विधायक के तीखे सवालों का दिया करारा जवाब

राजू झा

• 04:23 PM • 29 Sep 2026

Gayatri Bishnoi: कौन हैं गायत्री बिश्नोई, जिनका नाम पंजाब की सियासत में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के आरोपों के बाद चर्चा में है? AAP की राजस्थान महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और पंजाब की सह-प्रभारी गायत्री बिश्नोई ने खैरा के सरकारी आवास और मनीष सिसोदिया से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. जानिए गायत्री बिश्नोई की पूरी कहानी.

Gayatri Bishnoi News
Gayatri Bishnoi News
Google CTA

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है. इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) की युवा और तेजतर्रार नेत्री गायत्री बिश्नोई को लेकर सूबे की राजनीति में भारी भूचाल आ गया है. इस पूरे विवाद के केंद्र में एक तरफ 'आप' नेत्री गायत्री बिश्नोई हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा हैं. खैरा द्वारा दिए गए एक बयान के बाद से मामला काफी तूल पकड़ चुका है और दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है.

Read more!

सुखपाल सिंह खैरा के गंभीर आरोप और 'आप' नेत्री का पलटवार

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सार्वजनिक रूप से सवाल उठाया कि 'आप' नेत्री गायत्री बिश्नोई चंडीगढ़ में मनीष सिसोदिया के साथ सरकारी कोठी में रह रही हैं. इसके साथ ही खैरा ने यह भी सवाल दागा कि राजस्थान में कार्यक्रमों के दौरान उन्हें पंजाब पुलिस की सुरक्षा क्यों मुहैया कराई जा रही है. कांग्रेस विधायक के इन तीखे आरोपों पर गायत्री बिश्नोई बुरी तरह भड़क उठीं. उन्होंने एक वीडियो जारी किया और अपना घर दिखाते हुए इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. वीडियो में गायत्री ने खैरा पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि उनके चरित्र हनन की कोशिश की जा रही है और वह इस मामले में उन्हें जेल भेजने तक की बात कह रही हैं.

गायत्री बिश्नोई ने वीडियो जारी कर दिखाई सच्चाई

अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए गायत्री बिश्नोई ने वीडियो में अपने माता-पिता को भी कैमरे के सामने पेश किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मनीष सिसोदिया के साथ नहीं, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आवास (कोठी नंबर 961) में अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता आर्मी से मेजर सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में दिल की बीमारी (हार्ट पेशेंट) से पीड़ित हैं तथा उनका इलाज चल रहा है. गायत्री ने साफ किया कि वह अपने बीमार पिता और मां की देखभाल के साथ पंजाब की जनता के लिए काम कर रही हैं.

सुखपाल खैरा ने खोला 'पेंडोरा बॉक्स'

गायत्री बिश्नोई के इस खुलासे के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा का भी बयान सामने आया. खैरा ने कहा कि उन्होंने तो केवल यह पूछा था कि गायत्री मंत्री आवास 960 (सेक्टर 39, चंडीगढ़) में क्यों रह रही हैं, लेकिन इसके जवाब में गायत्री ने उन पर अपशब्द कहे. खैरा का दावा है कि इस पूरे वाकये से एक बड़ा 'पेंडोरा बॉक्स' खुल गया है और यह बात सामने आई है कि कम से कम 10 मंत्रियों की कोठियों में दिल्ली से आए 'आप' नेता और मनीष सिसोदिया जैसे लोग रह रहे हैं.

कौन हैं गायत्री बिश्नोई?

मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के भलेसर गांव की रहने वाली गायत्री बिश्नोई वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रही हैं. उन्होंने पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों से जुड़ने के बाद राजनीति में कदम रखा. गायत्री वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ पंजाब में पार्टी की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं. जयपुर के महारानी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और सोशल मीडिया पर अपनी मुखरता के कारण चर्चा में रहीं.

विवाद में कूदीं अन्य पार्टियां, बीजेपी और अकाली दल ने घेरा

इन दोनों नेताओं के बीच मचे सियासी घमासान में अब विरोधी दल भी कूद पड़े हैं. शिरोमणि अकाली दल की नेत्री हरसिमरत कौर बादल और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता आरपी सिंह ने इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है. विरोधी दलों का आरोप है कि पंजाब सरकार का खजाना और सरकारी कोठियां पंजाब के जरूरतमंदों के लिए न होकर बाहरी नेताओं की मेहमाननवाजी के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं, जिससे सूबे की राजनीतिक सरगर्मी और अधिक तेज हो गई है.

LPU-Chitkara Dispute: LPU-चितकारा में अफवाहों पर एक्शन में पंजाब पुलिस, जारी की सख्त चेतावनी, जानें