AAP ने पंजाब चुनावों के लिए जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसका पत्ता कटा और किसे मिला मौका?

अलका कुमारी

31 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 31 2026 1:04 PM)

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी सीट से दोबारा मैदान में उतारा गया है. इस लिस्ट में मंत्रियों और कई मौजूदा विधायकों को भी शामिल किया गया है.

भगवंत मान
भगवंत मान
Google CTA

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आगामी चुनावों के लिए धुरी निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ेंगे. मान के अलावा, इस लिस्ट में राज्य के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रम शंकर शर्मा जिम्पा और बलकार सिंह शामिल हैं, 'आप' ने कई मौजूदा विधायकों को भी मैदान में उतारा है. 

Read more!

यहां 40 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देखें ....

भगवंत मान पर फिर जताया भरोसा

पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की विधानसभा सीट बदली जा सकती है. हालांकि पार्टी ने सभी अटकलों पर फुलस्टॉप लगाते हुए उन्हें एक बार फिर उनकी पुरानी सीट धूरी से ही मैदान में उतारा है. 

बता दें कि साल 2022 के पिछले विधानसभा चुनाव में भगवंत मान ने धूरी सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी. पार्टी को उम्मीद है कि मान इस बार भी इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत रखेंगे. 

इन बड़े चेहरों को भी मिला टिकट

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की इस लिस्ट में कुछ खास और चर्चित नाम भी शामिल हैं, जिनमें लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और एसएएस नगर (मोहाली) से कुलवंत सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. 

पुराने विधायकों पर फिर से जताया गया विश्वास

आम आदमी पार्टी ने अपनी इस पहली 40 नामों वाली लिस्ट में सबसे बड़ा दांव अपने सिटिंग विधायकों पर खेला है. पार्टी ने लगभग 37 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देकर यह साफ कर दिया है कि वह अपने स्थापित नेटवर्क और चेहरों के साथ ही चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है. पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं और साल 2027 में होने वाले इन चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने पत्ते खोलकर बाकी पार्टियों पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें: जालंधर में हुआ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन