साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसके बाद अब तक पार्टी कुल 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. लेकिन इस दूसरी लिस्ट के सामने आते ही 'आप' में आंतरिक बगावत और विरोध के सुर तेज हो गए हैं.
ADVERTISEMENT
राजा सासी सीट से सोनिया मान को मिला टिकट
आम आदमी पार्टी ने राजा सासी विधानसभा सीट से पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिया मान को अपना उम्मीदवार बनाया है. टिकट मिलने के बाद सोनिया मान ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनका मुख्य एजेंडा महिलाओं को शिक्षित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. सोनिया मान के पिता बलदेव सिंह मान भी 1980 और 1985 में इसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. उल्लेखनीय है कि इस सीट पर अब तक आम आदमी पार्टी को जीत हासिल नहीं हुई है, ऐसे में पार्टी ने अभिनेत्री पर बड़ा दांव खेला है.
पार्टी में इस्तीफों की झड़ी
सोनिया मान को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखने को मिल रही है. आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना ने पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके अलावा राजवीर सिंह छीना और गुरदेव सिंह जोबन झंझोटी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
सीएम भगवंत मान का पलटवार
पार्टी नेताओं की नाराजगी और इस्तीफों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से जनता के बीच कराए गए सर्वे के आधार पर किया गया है. उन्होंने विपक्षी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें टिकट नहीं मिल रहा, वे बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि 'आप' का फैसला जमीनी सर्वे और जनता की पसंद पर आधारित है.
ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब सरकार का बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, 'वन टाइम सेटलमेंट' स्कीम देगी बड़ी राहत
ADVERTISEMENT


