पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज है. राज्य की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी AAP ने अब तक 71 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने कई सीटिंग विधायकों के टिकट भी काट दिए है. वहीं कांग्रेस अपने पार्टी की आंतरिक कलह को शांत कर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. इसके अलावा BJP और शिरोमणि अकाली दल(SAD) के गठबंधन की चर्चा भी काफी तेज है. इस सभी तैयारियों और कयासों के बीच अब एक सवाल उठने लगा है कि आखिर 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब का सत्ता किसके हाथ में जाएगा? राज्य में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? ऐसे में SCORE के ताजा सर्वे के नतीजे सामने आ गए है, जो कि बेहद चौंकाने वाले है.
ADVERTISEMENT
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये आंकड़े मौजूदा समय की राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं. यानी सर्वे में यह आकलन किया गया है कि अगर आज राज्य में चुनाव होते हैं, तो किस पार्टी या गठबंधन के पक्ष में कितना माहौल है. हालांकि, चुनाव होने तक राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव आ सकता है और ऐसे में ये आंकड़े भी बदल सकते हैं.
किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीटें?
पंजाब चुनाव के लिए किए गए स्कोर के सर्वे में फिलहाल मौजूदा सत्ताधारी पार्टी AAP को बढ़त मिलते हुई दिखाया गया है. Score के ताजा पब्लिक ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में AAP को 66-79 सीटें मिल सकती है. वहीं कांग्रेस को 12-29 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा BJP को 4-12, SAD(शिरोमणि अकाली दल) को 5-9, WPD(वारिस पंजाब दे) को 0-4, अन्य को 1 और 9 सीटों पर टाई हो सकता है.
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि Score के इससे पहले आए सर्वे के आंकड़ों के मुकाबले ताजा सर्वे में AAP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के सीटों के अनुमान में कमी आई है.
| पार्टी | अक्टूबर 2026 | नवंबर 2026 |
| AAP | 69–82 | 66-79 |
| कांग्रेस | 17-34 | 12-29 |
| BJP | 4-12 | 4-12 |
| शिरोमणि अकाली दल(SAD) | 2-6 | 5-9 |
| वारिस पंजाब दे (WPD) | 2-6 | 0-4 |
| अन्य | 01 | 01 |
| टाई | 06 | 09 |
किस पार्टी को कितना वोट शेयर?
इस सर्वे में सीटों के अनुमान के अलावा पार्टी वाइज वोट शेयर के आंकड़े भी दिए गए है. 2022 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुकाबले AAP के वोट शेयर में भी 7.01% की गिरावट हो सकती है. ताजा सर्वे के मुताबिक, AAP को 2022 में 42.01% वोट शेयर मिला था, लेकिन अगर आज चुनाव हुए तो पार्टी को 35% वोट शेयर मिल सकता है. वहीं कांग्रेस के वोट शेयर में बढ़ोतरी देखी गई है, क्योंकि 2022 में जहां यह आंकड़ा 22.98% था, वह अब 23.50% हो सकता है. इसके अलावा BJP के वोट शेयर में भी बड़ी बढ़त देखने को मिली है. 2022 के चुनाव में बीजेपी को 6.60% वोट शेयर मिला था, लेकिन ताजा सर्वे में 14% वोट शेयर मिलने का अनुमान है.
| पार्टी | साल 2022 में वोट शेयर | अब वोट शेयर (अनुमान) |
| AAP | 42.01% | 35.00% |
| कांग्रेस | 22.98% | 23.50% |
| BJP | 6.60% | 14.00% |
| शिरोमणि अकाली दल(SAD) | 18.38% | 14.50% |
| वारिस पंजाब दे | 0.00% | 11.00% |
| BSP | 1.77% | 1.00% |
| अन्य | 8.26% | 1.00% |
पंजाब चुनाव सर्वे: स्कोर के फाउंडर नरेश अरोड़ा ने बता दिया ''पलड़ा किसका भारी है''?
ADVERTISEMENT


