पंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 31 नाम शामिल, जानिए किन्हें मिला टिकट

सौरव कुमार

12 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 12 2026 5:38 PM)

Punjab Elections 2027: आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 31 नामों का ऐलान किया है. पहली सूची में 40 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था. दूसरी सूची के साथ पार्टी के घोषित उम्मीदवारों की संख्या 71 हो गई है. जानिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और AAP की चुनावी रणनीति.

Punjab Elections 2027
Punjab Elections 2027
Google CTA

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. इसके साथ ही पार्टी अब तक कुल 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में चर्चा हुई थी. इस दौरान सर्वे की रिपोर्ट और आम जनता से मिले फीडबैक के आधार पर टिकटों को लेकर मंथन किया गया. इसी प्रक्रिया के बाद दूसरी सूची जारी की गई है.

Read more!

31 अक्टूबर को जारी हुई थी पहली लिस्ट

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. उस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी के सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया था. अब दूसरी सूची में 31 और नामों का ऐलान किया गया है। इस तरह पंजाब में AAP अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है.

AAP ने पंजाब चुनावों के लिए जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसका पत्ता कटा और किसे मिला मौका?