पंजाब की भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ (MMSY) ने नवांशहर में एक नवजात बच्ची को नया जीवनदान दिया है. महज 27 हफ्ते (समय से करीब तीन महीने पहले) में जन्मी और सिर्फ 700 ग्राम वजन वाली इस बच्ची ने 50 दिनों तक एनआईसीयू (NICU) में विशेष देखभाल के बाद जिंदगी की जंग जीत ली है. अस्पताल में बच्ची के इलाज पर आए लगभग 3 लाख रुपए के पूरे खर्च को योजना के तहत पूरी तरह कैशलेस (मुफ्त) कवर किया गया.
ADVERTISEMENT
सांस की गंभीर समस्या से जूझ रही थी बच्ची
नवांशहर के शिव शंकर मोहल्ला निवासी सूरज और उनकी पत्नी के घर 9 जून, 2026 को इस नन्हीं बच्ची का जन्म हुआ था. जन्म के समय फेफड़े पूरी तरह विकसित न होने के कारण बच्ची को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी. डॉक्टरों ने तुरंत उसे सूचीबद्ध निजी अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा.
इलाज करने वाले डॉक्टर हरतेश सिंह पाहवा और उनकी टीम ने 50 दिनों तक उन्नत चिकित्सा, संक्रमण नियंत्रण और विशेष पोषण के जरिए बच्ची का इलाज किया, जिसके बाद उसे पूरी तरह स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया.
"इतने कम वजन और समय से पहले पैदा हुए शिशुओं का बचना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है. 3 लाख रुपए का खर्च सरकार की योजना से कवर होने के कारण परिवार पैसों की चिंता किए बिना सिर्फ बच्चे की सेहत पर ध्यान दे सका."- डॉ. हरतेश सिंह पाहवा
"पैसे न होते तो बेटी को खो देते"- भावुक हुए पिता
बच्ची के पिता सूरज ने पंजाब सरकार और डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा, "हमारे लिए 3 लाख रुपए का इंतजाम करना नामुमकिन था. कई बार लगा कि हम अपनी बेटी को खो देंगे, लेकिन इस योजना ने हमें पैसों की तंगी महसूस नहीं होने दी. आज हम अपनी बेटी को सुरक्षित घर ले जा रहे हैं."
इलाज के लिए पैसों की तंगी नहीं बनेगी बाधा- स्वास्थ्य मंत्री
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह मामला साबित करता है कि राज्य में हर नागरिक को बिना किसी वित्तीय बोझ के गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है.
4,400+ नवजातों को मिला जीवनदान
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले सात महीनों में 'विशेष नियोनेटल केयर पैकेज' और 'इंटेंसिव नियोनेटल केयर' के तहत 4,400 से अधिक नवजात शिशुओं के इलाज के लिए 6.28 करोड़ रुपए से अधिक के दावे स्वीकार किए गए हैं. के तहत अब तक हाई-रिस्क प्रेगनेंसी वाली 474 माताओं को भी कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा चुकी है.
ADVERTISEMENT


