उदयपुर शहर से BJP के 10 उम्मीदवारों ने ठोंकी दावेदारी, एक ही परिवार के 3 लोग

Satish Sharma

05 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 5 2023 2:40 PM)

10 BJP Candidates from Udaipur City: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) करीब आते ही बीजेपी (rajasthan bjp) और कांग्रेस में टिकट को लेकर गहमा-गहमी शुरू हो गई है. उदयपुर शहर से बीजेपी संगठन ने अपने स्तर पर 10 दावेदारों के नाम आलाकमान को भेजे हैं. खास बात यह है कि दावेदारों में एक ही […]

10 BJP Candidates from Udaipur City: उदयपुर शहर से BJP के बैनर तले 10 उम्मीदवारों ने ठोंकी दावेदारी, तस्वीर: राजस्थान
10 BJP Candidates from Udaipur City: उदयपुर शहर से BJP के बैनर तले 10 उम्मीदवारों ने ठोंकी दावेदारी, तस्वीर: राजस्थान
Google CTA

10 BJP Candidates from Udaipur City: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) करीब आते ही बीजेपी (rajasthan bjp) और कांग्रेस में टिकट को लेकर गहमा-गहमी शुरू हो गई है. उदयपुर शहर से बीजेपी संगठन ने अपने स्तर पर 10 दावेदारों के नाम आलाकमान को भेजे हैं. खास बात यह है कि दावेदारों में एक ही परिवार से आने वाले वयोवृद्ध नेता ताराचंद जैन, किरण जैन और जिनेन्द्र शास्त्री भी टिकट चाहते हैं.

Read more!

इन नामों में रविन्द्र श्रीमाली, रजनी डांगी, दिनेश भट्ट, पारस सिंघवी, प्रमोद सामर, अलका मूंदड़ा, ताराचंद जैन, युधिष्ठर कुमावत, किरण जैन, जिनेन्द्र शास्त्री और तख्त सिंह शक्तावत के नाम शामिल हैं.

खास बात यह है कि भेजी गई सूची में डूंगरपुर से आने वाले केके गुप्ता और प्रदीप श्रीमाली के नाम नहीं शामिल हैं. इन नामों में 2 ब्राह्मण चेहरे हैं तो 6 जैन समाज से आने वाले चेहरे हैं. एक राजपूत समाज और 1 ओबीसी समाज का चेहरा है, जबकि 1 दावेदार वैश्य- माहेश्वरी समाज से है.

कटारिया के राज्यपाल बनने पर खाली हुई थी सीट

दरअसल चुनाव से करीब 8 महीने पहले राजस्थान के दिग्गज बीजेपी नेता और उदयपुर शहर से विधायक गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बना दिया गया था. इसके बाद उदयपुर सीट पर प्रत्याशी चयन शीर्ष नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली बताते हैं कि टिकट के लिए चेहरा कोई भी हो, मगर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा पूरी तरह एकजुट है. सभी दावेदार मिलकर घोषित प्रत्याशी को जीताने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:

अमित शाह के बाद राजनाथ सिंह ने भी की वसुंधरा राजे की तारीफ, सियासी हलचल तेज!