कोटा में 2 महीने पहले NEET की तैयारी करने आई छात्रा बनी मां, बेटी को दिया जन्म

चेतन गुर्जर

31 May 2023 (अपडेटेड: May 31 2023 12:48 PM)

Minor Student Became Mother In Kota: कोटा में 2 महीने पहले ही नीट की तैयारी करने आई नाबालिग छात्रा के मां बनने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई और उसने एक बेटी को जन्म दिया है. फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है. फिलहाल उन्होंने बच्ची […]

2 महीने पहले कोटा में नीट की तैयारी करने आई छात्रा बनी मां, बेटी को दिया जन्म
2 महीने पहले कोटा में नीट की तैयारी करने आई छात्रा बनी मां, बेटी को दिया जन्म
Google CTA

Minor Student Became Mother In Kota: कोटा में 2 महीने पहले ही नीट की तैयारी करने आई नाबालिग छात्रा के मां बनने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई और उसने एक बेटी को जन्म दिया है. फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है. फिलहाल उन्होंने बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है.

Read more!

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग की उम्र 16 साल है और वह एमपी की रहने वाली है. 2 महीने पहले ही वह नीट की तैयारी करने कोटा आई थी. वह कुन्हाड़ी इलाके में रह रही थी. सोमवार को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां जांच में साढ़े 8 माह के गर्भ होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद हॉस्पिटल में उसे भर्ती किया गया जहां उसने बेबी को जन्म दिया.

परिजनों ने जानकारी देने से किया इनकार
नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना पर बाल कल्याण समिति की टीम काउंसलर को लेकर हॉस्पिटल पहुंची. लेकिन परिजनों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया. नाबालिग के अचेत होने के कारण उससे बात नहीं हो सकी है. समिति के सदस्य वापस लौट आए हैं.

डीएसपी शंकर लाल ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तरफ से शिकायत का इंतजार है. शिकायत पर जीरो नम्बर की FIR काट कर सम्बंधित जिले के थाने को भेज दी जाएगी.

बाल कल्याण समिति करेगी बच्ची का लालन-पालन
बाल कल्याण समिति कोटा के अरुण भार्गव ने बताया कि जब गर्भवती लड़की की माता से बात की तो वह पहले तो बाल कल्याण संघ बोर्ड को बच्ची को देने के लिए तैयार नहीं हुई लेकिन काफी समझाइश और बच्ची के पिता के आने के बाद उन्होंने भी यह निर्णय लिया कि बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंपा जाए

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष का कहना है कि नवजात बच्ची की लालन-पालन की जिम्मेदारी बोर्ड ने ले ली है और आगे उन्हें किसी भी तरीके की कोई भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: चार घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, चिकित्साकर्मी छत के ऊपर करते रहे मुर्गा पार्टी, हुई मौत