दिवाली पर छीन गई खुशी, फेस्टिवल सेलिब्रेट करने जा रहा परिवार भीषण हादसे का शिकार, 6 की मौत

दिनेश बोहरा

13 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 13 2023 3:43 PM)

Accident on diwali in barmer: दीवाली (diwali 2023) का जश्न मनाने के लिए घूमने निकले एक परिवार के लिए इस त्यौहार पर मातम छा गया. महाराष्ट्र के जलगांव का यह परिवार कार में सवार होकर राजस्थान के जैसलमेर (jaisalmer news) घूमने के लिए निकला था. लेकिन दिवाली की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई. […]

NewsTak
Google CTA

Accident on diwali in barmer: दीवाली (diwali 2023) का जश्न मनाने के लिए घूमने निकले एक परिवार के लिए इस त्यौहार पर मातम छा गया. महाराष्ट्र के जलगांव का यह परिवार कार में सवार होकर राजस्थान के जैसलमेर (jaisalmer news) घूमने के लिए निकला था. लेकिन दिवाली की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई. जब ओवरटेक करता हुआ ट्रेलर कार में घुस गया. इस दुखद सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी भयंकर हुई कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले के नेशनल हाईवे 68 पर सुरते की बेरी गांव के पास की है.

Read more!

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले 45 वर्षीय धनराज, उसकी पत्नी और 4 बच्चे दिवाली का लक्ष्मी पूजन करने के बाद कार में सवार होकर होकर जैसलमेर घूमने के लिए रवाना हुए थे.

हादसे के घंटेभर बाद तक कार में फंसे रहे सदस्य

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में नेशनल हाइवे 68 पर सुरते की बेरी गांव के पास यह हादासा हुआ. हादसे में पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई. इन पांच लोगों के अलावा कार में 40 वर्षीय सोनवरो पत्नी धनराज निवासी जलगांव भी शामिल थी. घायलावस्था में उसे इलाज के लिए गुजरात रेफर किया गया था। उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार को पहचान पाना तक मुश्किल हो गया. इस दौरान परिवार के सभी सदस्य कार में करीब एक घंटे फंसे रहे.

दूसरी कार में सवार परिवार के लोगों और हाईवे से गुजर रहे लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार से घायल महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर पहुंची धोरीमना थाना पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कर में फंसे शबों को बाहर निकलवाकर धोरीमना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कर और ट्रेलर को भी मौके से जब्त कर लिया है.