सरकारी योजनाओं की सामग्री में घोटाला करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, सरकारी कर्मचारियों पर भी होगी कार्रवाई!

Sanjay Jain

• 10:00 AM • 02 May 2023

Rajasthan Crime News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में सरकारी योजनाओं के तहत बच्चों एवं महिलाओं को बांटी जाने वाली सामग्री में घोटाला करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी अमित कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में पोषाहार, दूध पाउडर और सेनेटरी नैपकिन जब्त किए गए हैं. […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Crime News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में सरकारी योजनाओं के तहत बच्चों एवं महिलाओं को बांटी जाने वाली सामग्री में घोटाला करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी अमित कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में पोषाहार, दूध पाउडर और सेनेटरी नैपकिन जब्त किए गए हैं.

Read more!

पुलिस को सूचना मिली थी कि सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से टांडा निवासी अर्पित लबाना और विक्रम लबाना अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी योजनाओं की सामग्री को रीपैकेजिंग कर बाजार में ऊंची दरों पर बेच रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने सोमवार को 13 टीमों का गठन कर एक साथ छापेमारी की.

प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिले में की गई इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने अर्पित और विक्रम लबाना सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं इनके कब्जे से 11 क्विंटल दूध पाउडर, 1 लाख 25 हजार सेनेटरी नैपकिन, भारी मात्रा में दलिया, उपमा, मुरमुरे बरामद किए.

सेनेटरी नैपकिन को जलाने का किया प्रयास
पुलिस ने इस दौरान परिवहन के काम में लिए जाने वाले 3 चार पहिया वाहन और 1 दो पहिया वाहन को भी जब्त किया. आरोपियों ने कार्रवाई की भनक लगने पर सेनेटरी नैपकिन को जलाने का भी प्रयास किया. गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए यह योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन सरकारी विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर कुछ लोग घोटाले को अंजाम दे रहे हैं.

सरकारी कर्मचारियों पर भी हो सकती है कार्रवाई
इस मामले में पुलिस अब सरकारी कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है. इसके लिए एडिशनल एसपी भागचंद मीणा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है. साइबर सेल एवं जिला पुलिस की विशेष टीम के प्रभारी नरेंद्र सिंह की भी इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही है.

यह भी पढ़ें: बाबूलाल कटारा पर लटकी तलवार! एसओजी की गिरफ्त में आने के बाद सरकार भी करेगी ये कार्रवाई