'मैं राष्ट्रवादी हूं....' जयपुर में अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले युवक ने क्या कहा?

विशाल शर्मा

• 06:38 PM • 15 Jun 2026

जयपुर में अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले युवक का बयान सामने आया है. पुलिस कस्टडी में ले जाए जा रहे आरोपी ने कहा कि वह राष्ट्रवादी है और किसी पार्टी से उसका संबंध नहीं है.

NewsTak
अभिजीत दीपके को थप्पड़ जड़ने वाले ने क्या कहा?
Google CTA

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद तो हंगामा ही हो गया. वहां मौजूद भीड़ ने युवक और उसके साथी की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस जब आरोपी युवकों को लेकर जाने लगी तब Rajasthan Tak ने उससे बात की और जानना चाहा कि उसे किस बात पर आपत्ति थी? उसने अभिजीत को थप्पड़ क्यों जड़ दिया. 

Read more!

पुलिस कस्टडी में थाने जा रहे युवक ने कहा- 'देश के जिहादी लोग यहां प्रदर्शन करने आए हैं और देश को खराब कर रहे हैं...ये मच्छर मानसिकता के लोग...पेपर लीक तो इनका बहाना है...मैं राष्ट्रवादी हूं...किसी पार्टी से नहीं हूं.' एक युवक के सवाल पर आरोपी युवक बिदक गया और बोला- 'तेरे को बताऊं मैं क्या हूं...राष्ट्रवादी हूं मैं.' 

क्या है पूरा मामाला?  

राजस्थान की राजधानी जयपुर में नीट पेपर लीक और दूसरी परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले और पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन बुलाया गया. शहीद स्मारक के पास प्रदर्शन में हजारों की संख्या में युवा जुटे. जैसे ही प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की एंट्री हुई तो एक युवक ने एक के बाद एक दीपके को कई थप्पड़ जड़ दिए. थप्पड़ लगते ही बवाल मच गया. अभिजीत इससे पहले कि कुछ समझ पाते आरोपी को पकड़कर भीड़ पीटने लगी. हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और आरोपी को पकड़कर थाने ले गए. आरोपी के सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

देखें वीडियो 


Jaipur news: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को एक युवक ने मारा थप्पड़, वीडियो आया सामने