दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के 35वें दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक सनसनीखेज दावा किया है. अभिजीत दीपके ने कहा है कि उन्हें इनपुट मिला है कि आज रात सरकार उनकी पूरी टीम को गिरफ्तार कर सकती है.
ADVERTISEMENT
जंतर-मंतर पर समर्थकों को संबोधित करते हुए दीपके ने सरकार से सवाल उठाया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों को अरेस्ट क्यों किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे महात्मा गांधी, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर और देश के संविधान के बताए रास्ते पर चल रहे हैं. सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि हमें गिरफ्तार करने की गलती न करें, वरना यह आंदोलन देशभर में और ज्यादा बड़ा रूप ले लेगा.
अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि यदि आज रात उनकी टीम की गिरफ्तारी हो जाती है, तो इस आंदोलन को संविधान के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी जनता और समर्थकों की होगी. उन्होंने साफ किया कि जो लोग हिंसा करेंगे, वे उनके संगठन के समर्थक नहीं हो सकते.
अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए दीपके ने कहा कि बुखार और शारीरिक कमजोरी के बावजूद वे जंतर-मंतर पहुंचे हैं. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता, वे यहां से हटने वाले नहीं हैं.
ADVERTISEMENT


