पेपर लीक पर गहलोत के मंत्री का बेतुका बयान, बोले- विरोध नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान सरकार के लिए गले की फांस बन चुके पेपर लीक के मुद्दा पर गहलोत सरकार के एक मंत्री ने ही अजीबो-गरीब बयान दिया. तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि पेपर लीक का विरोध नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा. रीट पेपर लीक में खुद पर लगे आरोपों और […]

NewsTak

विशाल शर्मा

follow google news

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान सरकार के लिए गले की फांस बन चुके पेपर लीक के मुद्दा पर गहलोत सरकार के एक मंत्री ने ही अजीबो-गरीब बयान दिया. तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि पेपर लीक का विरोध नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा.

Read more!

रीट पेपर लीक में खुद पर लगे आरोपों और बीजेपी द्वारा सीबीआई जाने की मांग को लेकर राजस्थान तक से खास बातचीत करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी तीनों एजेंसियां केंद्र सरकार के टूल के रूप में काम कर रही हैं. पेपर लीक मामले को लेकर हाईकोर्ट या फिर सुप्रीम कोर्ट से जांच करवाने को तैयार हैं.

मंत्री ने कहा कि रीट पेपर लीक की जांच कर रही राजस्थान एसओजी भी अभी तक कोई निष्कर्ष तक नहीं पहुंचती हैं. इसके सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाईकोर्ट में गया था. तब हाईकोर्ट ने कहा कि एसओजी अच्छा काम कर रही हैं, कोई जरूरत नहीं हैं. मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं, ऐसे में किसी भी तरह का कमेंट नहीं करेंगे. वहीं, चुनावी साल में पेपर लीक के आरोपों पर मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि जनता फैसला करेंगी और वापस सरकार बनाएंगे. राजस्थान सरकार वो सरकार हैं जो पेपर लीक को लेकर कड़ा कानून लेकर आई हैं, चाहें कोई भी वो उसको नहीं छोड़ेंगे. बीजेपी के आरोपों पर पटलवार करते हुए मंत्री ने कहा कि कोर्ट तय कर देंगी तो कोई दिक्कत नहीं हैं वो तैयार हैं. जिस दिन आरोप साबित हो जाएंगे तो वो राजनीति से संयास ले लेंगे.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कौन होगा बीजेपी का चेहरा? शेखावत ने दिया बड़ा बयान

    follow google news