चुनावी नतीजों से पहले फलोदी सट्टा बाजार में बीजेपी की बल्ले-बल्ले! कांग्रेस की बढ़ गई चिंताएं

राजस्थान तक

• 06:22 AM • 16 Nov 2023

Predictions of Rajasthan elections in batting market of Phalodi: राजस्थान (rajasthan news) के विधानसभा चुनाव के मतदान में महज 9 दिन बाकी हैं. कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरा दमखम लगा दिया है. वहीं, सभी को 3 दिसंबर के नतीजे का भी इंतजार है. उससे पहले ही कई ओपिनियन पोल भी आ […]

NewsTak
Google CTA

Predictions of Rajasthan elections in batting market of Phalodi: राजस्थान (rajasthan news) के विधानसभा चुनाव के मतदान में महज 9 दिन बाकी हैं. कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरा दमखम लगा दिया है. वहीं, सभी को 3 दिसंबर के नतीजे का भी इंतजार है. उससे पहले ही कई ओपिनियन पोल भी आ चुके हैं, जिसमें अनुमान जताया गया है कि किस पार्टी को सत्ता हासिल होगी? इस बीच फलोदी (Phalodi satta bazar) का सट्‌टा बाजार का माहौल भी गरमा गया है.

Read more!

अब कांग्रेस (rajasthan congress) और बीजेपी (rajasthan BJP) दोनों के भाव ऊपर-नीचे हो रहे हैं. फिलहाल 10 दिन पहले जहां सट्‌टा बाजार बीजेपी को 120 से ज्यादा सीटें दे रहा था वहीं अब सीटें कम होने की चर्चाओं के बीच सट्‌टा लग रहा है.

फलोदी सट्‌टा बाजार के मुताबिक अब बीजेपी को 110 सीटें तक मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं कांग्रेस को 70 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. अब बीजेपी पर 20-25 पैसे का भाव लगाया जा रहा है. वहीं कांग्रेस के लिए भाव ढाई से तीन रुपए चल रहा है.

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान होता है सटीक

बता दें कि सट्टा बाजार में हारने वाली पार्टी पर भाव ज्यादा होता है, जबकि जीतती हुई पार्टी पर भाव कम होता है. ऐसे में वोटिंग से 8 दिन पहले बीजेपी की सीटें भले ही थोड़ी कम होती हुई दिख रही हैं फिर भी जीतने की संभावना प्रबल बताई जा रही है. खास बात यह है कि फलोदी हो या बीकानेर, यहां के सटोरिये देश ही नहीं बल्कि दुनिया की राजनीतिक, खेल की गतिविधियां और बारिश जैसे अनुमान पर अपनी नजर रखते हैं. यहां ऐसे मामलों पर सट्टा लगता है. कहा यह भी जाता है कि यहां का आंकलन बिल्कुल सटीक होता है. इस कारण फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में अपना अलग स्थान रखता है.