अब होगा भजनलाल सरकार का बड़ा इम्तिहान? बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है ये आंकड़ें!

राजस्थान तक

• 02:32 PM • 08 Feb 2024

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं. जिनमें 2019 के लोकसभा चुनावों में NDA ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी. पिछले चुनावों में बीजेपी के साथ आरएलपी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. आइए आपको इंडिया टुडे द्वारा देश के सभी राज्यों में किए गए ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में राजस्थान का डेटा बताते हैं.

Rajasthan News Live: लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए एक्टिव
Rajasthan News Live: लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए एक्टिव
Google CTA

Mood of the nation: अब कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होंगे. जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि अगले 5 साल के लिए दिल्ली की कुर्सी पर कौन बैठेगा? पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी दमदार वापसी का दावा कर रही है तो वहीं, इंडिया गठबंधन बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में है. इस बीच एक सर्वे सामने आया है. जिसमें यह तस्वीर लगभग स्पष्ट होती नजर आ रही है. इंडिया टुडे-सी वोटर ने देश का मूड समझने की कोशिश की.

Read more!

‘मूड ऑफ नेशन’ सर्वे (Mood of the nation) के मुताबिक बीजेपी एक बार फिर 300 का आंकड़ा पार कर लेगी. जबकि दक्षिण के राज्यों में इंडिया गठबंधन की बढ़त दिखाई पड़ रही है. सवाल राजस्थान को लेकर भी है. जहां पिछले आम चुनाव में कांग्रेस (congress) का खाता भी नहीं खुला था. वहीं, इस बार भी सर्वे के आंकड़ें के मुताबिक बीजेपी राजस्थान (rajasthan news) में क्लीन स्वीप करती दिखाई पड़ रही है.

बीजेपी को मिलेंगे 58 फीसदी से ज्यादा वोट

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का खाता राजस्थान में इस बार भी नहीं खुलेगा. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों की तरह ही इस बार भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा. ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे की रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी को 58 फीसदी से ज्यादा वोट मिल सकते हैं.

बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं. जिनमें 2019 के लोकसभा चुनावों में NDA ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी. पिछले चुनावों में बीजेपी के साथ आरएलपी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. आइए आपको इंडिया टुडे द्वारा देश के सभी राज्यों में किए गए ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में राजस्थान का डेटा बताते हैं.

कांग्रेस को 1.16 फीसदी का इजाफा!

‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार इस बार के लोकसभा चुनावों में राजस्थान में बीजेपी को 58.6 फीसदी वोट मिल सकते हैं. वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन को 35.4 फीसदी वोट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि 2019 के नतीजों में बीजेपी को 59.07% वोट और कांग्रेस को 34.24% वोट मिला था. ऐसे में सर्वे के मुताबिक इस बार बीजेपी का वोट प्रतिशत 0.47 फीसदी कम हो सकता है. जबकि कांग्रेस को 1.16 प्रतिशत अधिक वोट मिलता हुआ नजर आ रहा है.