शिक्षक भर्ती का पेपर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 7 दिन की रिमांड पर

Paper Leak: सीनियर पेपर टीचर भर्ती मामले में एक आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है. मुख्य सरगना भूपेन्द्र सारण को 40 लाख रुपए में पेपर बेचने वाले अनिल उर्फ ​शेरसिंह मीणा के दोस्त रामगोपाल मीणा (35) को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर […]

NewsTak

Mahendra Bansrota

follow google news

Paper Leak: सीनियर पेपर टीचर भर्ती मामले में एक आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है. मुख्य सरगना भूपेन्द्र सारण को 40 लाख रुपए में पेपर बेचने वाले अनिल उर्फ ​शेरसिंह मीणा के दोस्त रामगोपाल मीणा (35) को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया. एडिशनल एसपी महेन्द्र पारीख ने बताया कि आरोपी रामगोपाल मीणा से प्रोपर्टी डीलर है और वह शेरसिंह के साथ मिलकर ही यह बिजनेस करता था. जिसके चलते कई साल से गहरी दोस्ती है.

Read more!

वबीं, पेपर लीक मामले के मुख्य सरगना सुरेश ढाका ने इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका लगाई. अब इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी. गौरतलब है मुख्य सरगना ढाका पर सरकार ने 1 लाख रुपए और उदयपुर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है. 

वहीं, भूपेन्द्र सारण के सहयोगी राजीव उपाध्याय की सोमवार को जमानत याचिका खारिज कर दी गई. कोर्ट ने माना कि राजीव उपाध्याय को पेपर लीक मामले की पूरी जानकारी थी और वह भूपेन्द्र सारण का बिजनेस पार्टनर भी है. इन सबके बीच राजस्थान पुलिस को अब फरार आरोपी शेरसिंह की तलाश है. अनिल उर्फ शेरसिंह को तलाशने के लिए जयपुर, बाड़मेर और जालोर समेत कई जगहों पर पुलिस लगातार दबिश भी दे रही है.

यह भी पढ़ेंः दिव्या मदेरणा ने धारीवाल के बयान की निंदा, दे डाली ये नसीहत, जानें

    follow google news