CWC मेंबर बनने के बाद पायलट ने टोंक से ही चुनाव लड़ने के दिए संकेत! कही ये बात

शरत कुमार

• 12:26 PM • 22 Aug 2023

Sachin Pilot indicated to contest from Tonk: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (sachin pilot) ने मंगलवार को टोंक (tonk news) से फिर विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के मेंबर बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक पहुंचे थे. पायलट ने कहा […]

CWC मेंबर बनने के बाद पायलट ने टोंक से ही चुनाव लड़ने के दिए संकेत, कही ये बात
CWC मेंबर बनने के बाद पायलट ने टोंक से ही चुनाव लड़ने के दिए संकेत, कही ये बात
Google CTA

Sachin Pilot indicated to contest from Tonk: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (sachin pilot) ने मंगलवार को टोंक (tonk news) से फिर विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के मेंबर बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक पहुंचे थे. पायलट ने कहा कि बीजेपी से चाहे जो भी सामने आ जाए उसे हराना है.

Read more!

सचिन पायलट ने टोंक के रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार 54 हजार वोटों से जीते थे इस बार उसका भी रिकॉर्ड तोड़ना है. गौरतलब है कि चुनाव से पहले सचिन पायलट की यह पहली बड़ी राजनीतिक सभा थी. इस दौरान सचिन पायलट ने सरकार के कामकाज की तारीफ की लेकिन वह सीएम अशोक गहलोत का नाम लेने से बचते दिखे. 

बिना नाम लिए ओवैसी की पार्टी पर साधा निशाना

पायलट ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी पर बिना नाम लिए कहा कि चुनाव से पहले छोटी मोटी पार्टियां धर्म और मजहब के नाम पर आएगी उनसे बच कर रहना. उन्होंने सीडब्ल्यूसी में खुद को शामिल किए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद भी दिया.

पायलट के इन जगहों से भी चुनाव लड़ने की चर्चाएं

सचिन पायलट के टोंक के अलावा दौसा, सवाईमाधोपुर या अजमेर संभाग से भी चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी. ऐसे में पायलट के टोंक दौरे से पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह उन चर्चाओं पर विराम लगा सकते हैं जिनमें कहा जा रहा है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर कहीं और से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने की बजाय टोंक से चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं.

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले किसानों को साधने के लिए अमित शाह ने बनाया मास्टर प्लान! बीजेपी ने शुरू की तैयारियां