जोधपुर: RLP महिला नेता की हत्या कर रात भर लाश के पास बैठा रहा पति, सामने आई वारदात की वजह

अशोक शर्मा

• 11:24 AM • 22 Jul 2023

Jodhpur Crime News: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन बेनीवाल की हत्या हो गई है. उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की है. इतना ही नहीं, वह अपनी ही पत्नी की हत्या करने के बाद रातभर लाश के पास बैठा रहा […]

जोधपुर: RLP महिला नेता की हत्या कर रात भर लाश के पास बैठा रहा पति, सामने आई वारदात की वजह
जोधपुर: RLP महिला नेता की हत्या कर रात भर लाश के पास बैठा रहा पति, सामने आई वारदात की वजह
Google CTA

Jodhpur Crime News: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन बेनीवाल की हत्या हो गई है. उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की है. इतना ही नहीं, वह अपनी ही पत्नी की हत्या करने के बाद रातभर लाश के पास बैठा रहा और खुद ही फोन करके घरवालों को वारदात के बारे में सूचना दी.

Read more!

मामला जोधपुर शहर के माता का थान इलाके का है. जहां पति-पत्नी के बीच अनबन इतनी हो गई कि रात को घर आए पति के लिए पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला. तीन घंटे तक पति बाहर रहा. आखिरकार वह रात डेढ़ बजे घर में घुसा तो अंदर जाते ही दोनों में कहासुनी हो गई. गुस्साए पति ने दरवाजे पर रखे भारी भरकम पत्थर से पत्नी का सिर फोड़ दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

रातभर शव के पास बैठा रहा पति
आरोपी पति ने रात को 2 बजे खुद ही फोन करके अपने भाई, पत्नी के भाई व मकान मालिक को सूचना दी कि हमारे बीच झगड़ा हुआ है और मैंने सुमन को मार दिया है. इतना ही नहीं, वह रातभर अकेले ही पत्नी के शव के पास बैठा रहा. परिजन सुबह करीब साढे़ नौ बजे पहुंचे तो पुलिस को वारदात का पता चला. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आरोपी पति से पूछताछ शुरू कर दी है.

मृतका के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट
सुबह करीब 10 बजे जोधपुर आए गोरधनराम ने पुलिस को अपनी बहन की हत्या की रिपोर्ट दी है. उसने बताया- रमेश ने मुझे फोन कर बताया था कि वो रात को डेढ़ बजे आई थी. मैंने खाना बनाया और उसने खाना नहीं खाया. मुझे नजदीक आने का मना किया, इसलिए मेरे हाथ से पत्थर की लग गई और उसकी मौत हो गई. जबकि रमेश खुद रात को देरी से आया था. गोरधनराम ने कहा कि दोनों के बीच लड़ाई झगड़े के बारे में उसे ज्यादा जानकारी नहीं है.

15 साल पहले हुई थी सुमन की शादी
जोधपुर के मतोडा क्षेत्र के नोसर निवासी रमेश जाट व ओसियां के खावडा निवासी सुमन की शादी करीब पंद्रह साल पहले हुई थी. दोनों के दो बेटे 12 वर्षीय महावीर व 8 वर्षीय हरिकिशन है. दोनों हॉस्टल में पढते हैं. दोनों पति-पत्नी करीब एक साल से माता का थान में किराए पर रह रहे थे.

आरएलपी मुखिया हनुमान बेनीवाल ने जताया दुख
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस घटना पर दुख जताया है. बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से बात कर मामले का त्वरित खुलासा करने की मांग की है. मृतका ने 7 महीने पहले ही आरएलपी पार्टी जॉइन की थी और उससे पहले वह पेट्रोल पंप पर काम करती थी.

एडीसीपी नाजिम अली ने बताया कि रमेश बेनीवाल किराए के मकान में अपनी पत्नी सुमन बेनीवाल के साथ रहता है. दोनों के बीच शुक्रवार की रात खाने को लेकर आपस में विवाद हुआ था. जब रात को वह घर आया तो सुमन ने दरवाजा नहीं खोला इससे रमेश नाराज हो गया. डेढ़ बजे अंदर घुसा तो दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद रमेश ने पत्थर से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: बाड़मेर में 3 युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, गिफ्ट के बहाने बुलाकर पिलाया नशीला पदार्थ