पायलट के अनशन के बाद विधायकों को राजी रखने के लिए गहलोत ने अपनाया नया पैंतरा, जानें पूरा मामला

देव वाधवान

• 05:06 PM • 15 Apr 2023

Rajasthan Politics: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अनशन और इसे लेकर कांग्रेस में मचे बवाल के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायकों को खुश करने के लिए नया पैंतरा अपनाने जा रहे हैं. पार्टी आलाकमान के निर्देश पर सीएम गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधायकों, पूर्व विधायकों […]

पायलट के अनशन के बाद विधायकों को राजी रखने के लिए गहलोत ने अपनाया नया पैंतरा
पायलट के अनशन के बाद विधायकों को राजी रखने के लिए गहलोत ने अपनाया नया पैंतरा
Google CTA

Rajasthan Politics: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अनशन और इसे लेकर कांग्रेस में मचे बवाल के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायकों को खुश करने के लिए नया पैंतरा अपनाने जा रहे हैं. पार्टी आलाकमान के निर्देश पर सीएम गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों से राय मांगेंगे.

Read more!

गौरतलब है गहलोत, रंधावा और डोटासरा 17, 18 और 20 अप्रैल को पार्टी के एक-एक विधायक से व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे. वहीं 19 अप्रैल को तीनों नेताओं की कमेटी पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और सरकार को बाहर से समर्थन देने वाले विधायकों से बात करेगी.

विधायकों के साथ मीटिंग में इन मुद्दों पर होगी बात
पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ मीटिंग का एजेंडा चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी मुद्दों पर चर्चा करने का होगा. चर्चा का विषय यह भी होगा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार कैसे दोहराई जा सकती है.

सचिन पायलट भी उसी दिन से करेंगे जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत
दिलचस्प बात यह है कि गहलोत, रंधावा और डोटासरा की कमेटी जिस दिन से विधायकों के साथ मीटिंग शुरू करने जा रही है उसी दिन से सचिन पायलट भी अपने जनसंपर्क कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहे हैं. 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे सचिन पायलट का जयपुर के शाहपुरा में एक कार्यक्रम है. उसके बाद उसी दिन दोपहर 2 बजे वह झुंझुनूं में शहीद श्योराम गुर्जर के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में फेस वार के बीच अमित शाह ने की पायलट की तारीफ! गहलोत के लिए कही ये बात