पायलट के आरोपों के बाद गहलोत को मिला कांग्रेस नेतृत्व का साथ! जयराम रमेश ने की तारीफ

राजस्थान तक

09 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 9 2023 2:36 PM)

Rajasthan News: एक तरफ सचिन पायलट ने जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक क्लिप दिखाकर करारा हमला बोला. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेतृत्व ने साफ संदेश दे दिया है कि इस साल चुनाव में गहलोत के काम के दम पर ही चुनाव लड़ा जाएगा. इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया. […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: एक तरफ सचिन पायलट ने जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक क्लिप दिखाकर करारा हमला बोला. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेतृत्व ने साफ संदेश दे दिया है कि इस साल चुनाव में गहलोत के काम के दम पर ही चुनाव लड़ा जाएगा. इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया. जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए बताया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी संख्या में योजनाओं को लागू किया है.

Read more!

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने कई ऐसी पहल की हैं, जिन्होंने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है. इसने राज्य को हमारे देश में शासन में नेतृत्व की स्थिति प्रदान की है. राजस्थान में पार्टी संगठन के समर्पण और दृढ़ संकल्प से ही राज्य में भारत जोड़ो यात्रा जबरदस्त रूप से सफल हुई थी.

भले ही कांग्रेस में फेस वॉर को लेकर जयराम रमेश इशारा करते हैं कि जल्द ही इसका समाधान होगा, लेकिन इस बार सीधा मैसेज दिया कि गहलोत के दम पर ही सरकार रिपीट होगी. कांग्रेस महासचिव ने बताया कि इस वर्ष के अंत में कांग्रेस इन ऐतिहासिक उपलब्धियों और हमारे संगठन के सामूहिक प्रयासों के दम पर लोगों के बीच जाकर फिर से सेवा करने के लिए जनादेश मांगेगी.

पायलट 11 अप्रैल को करेंगे अनशन
गौरतलब है कि पायलट ने रविवार को सीएम अशोक गहलोत को जमकर घेरा. उन्होंने नसीहत वाले अंदाज में कहा कि वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की गई. जबकि विपक्ष में रहते हुए हमने जनता से वादा किया था कि बीजेपी के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच कराई जाएगी. अब अगले चुनाव में महज 6-7 महीने बचे हैं. विरोधी भ्रम फैला सकते हैं कि कहीं कोई मिलीभगत तो नहीं है. इसी को लेकर उन्होंने 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर 1 दिन का अनशन करने का भी ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि यह अनशन करप्शन के मुद्दे के खिलाफ होगा, इसके लिए मैं शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन रखूंगा.

यह भी पढ़ेंः पायलट ने गहलोत की क्लिप दिखाकर अपनी ही सरकार को जमकर घेरा, लगाए ये आरोप