Rajasthan: बिजली बिल के नए स्लैब में पानी है छूट तो करना होगा ये काम नहीं तो आएगा ज्यादा बिल

राजस्थान तक

• 10:20 AM • 01 Jun 2023

CM Gehlot’s Announcement: सीएम अशोक गहलोत ने रात 10:45 बजे बिजली दरों में सब्सिडी की घोषणा की. जिसके बाद 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पहले की तरह कोई बिल नहीं देना होगा. इस ट्वीट के बाद जनता बिजली बिल में राहत की उम्मीद कर रही है. वहीं, […]

NewsTak
Google CTA

CM Gehlot’s Announcement: सीएम अशोक गहलोत ने रात 10:45 बजे बिजली दरों में सब्सिडी की घोषणा की. जिसके बाद 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पहले की तरह कोई बिल नहीं देना होगा.

Read more!

इस ट्वीट के बाद जनता बिजली बिल में राहत की उम्मीद कर रही है. वहीं, गहलोत ने भी ट्वीट कर कहा कि फीडबैक के मुताबिक बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है.

लेकिन प्रदेशवासियों को बिजली बिल में छूट लेने के लिए महंगाई राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यानी जिसको भी इस सुविधा का लाभ चाहिए उसे शिविर में जाना होगा. ऐसा नहीं करने वालों को नई स्लैब का फायदा नहीं मिलेगा और बिजली बिल पुरानी स्लैब के आधार पर ही आएगा.