राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी, शेखावाटी को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट!

Rajasthan Weather: 6 दिसंबर को राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, लेकिन शेखावाटी में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी. सीकर, चूरू और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक दर्ज किया गया.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. लेकिन शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर दर्ज की जा रही है, जिसके चलते सुबह-शाम ठंड और बढ़ गई है.

Read more!

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में ठंड से मामूली राहत मिलने की संभावना है. हालांकि अभी भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे है.

6 दिसंबर को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आगामी 48 घंटों में राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. 

हालांकि, शेखावाटी क्षेत्र के लिए अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने और शीतलहर चलने की संभावना है.

इन 48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी होने का अनुमान है. राज्य के बाकी अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की उम्मीद है.

जिलों में दर्ज हुआ कितना तापमान?

प्रदेश में सर्दी का हाल यह है कि पूर्वी राजस्थान के फतेहपुर (AWS) में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि राज्य में सबसे कम रहा है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रमुख शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 

- फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया .

- सीकर में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

- चूरू में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

- राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

- अजमेर में भी न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

- कोटा में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

- जोधपुर शहर में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

- पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों जैसे भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 4.8 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 5.4 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

    follow google news