अजमेरः ठंड के चलते कक्षा 5वीं तक के बच्चों का 18 जनवरी तक अवकाश, 6वीं से 12वीं के समय में भी रहेगा बदलाव

Ajmer News: पूरे प्रदेश में चल रही शीतलहर के चलते पारा लगातार गिरता जा रहा है. इसे देखते हुए अजमेर जिला कलेक्टर अंशदीप ने कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए छुट्टियों का आदेश जारी कर दिया. इसके तहत आगामी 18 जनवरी तक कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा. साथ ही कक्षा 6वीं से […]

RBSE: 8वीं बोर्ड का परिणाम हुआ जारी, यहां से डायरेक्ट चेक करें रिजल्ट
RBSE: 8वीं बोर्ड का परिणाम हुआ जारी, यहां से डायरेक्ट चेक करें रिजल्ट

चंद्रशेखर शर्मा

follow google news

Ajmer News: पूरे प्रदेश में चल रही शीतलहर के चलते पारा लगातार गिरता जा रहा है. इसे देखते हुए अजमेर जिला कलेक्टर अंशदीप ने कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए छुट्टियों का आदेश जारी कर दिया. इसके तहत आगामी 18 जनवरी तक कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा. साथ ही कक्षा 6वीं से 12वीं के समय को लेकर भी आदेश जारी किए है.

Read more!

आदेशानुसार कक्षा 6वीं से 12वी की समय सुबह 10 बजे से पहले नहीं किए जाने के भी निर्देश है. जिला कलेक्टर की ओर से जारी किए गए यह आदेश अजमेर के सभी सीबीएसई और आरबीएससी के स्कूलों में लागू होंगे.   

गौरतलब है कि राजस्थान में कड़ाके की ठंड के चलते कई हिस्सों में पारा माइनस में पहुंच गया. जबकि कई हिस्से कोहरे के आगोश में है. लगातार गिरते तापमान के चलते पिछले 5 जनवरी को बीकानेर निदेशालय ने स्कूल को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए थे. माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया था. जिसके अनुसार सर्दी की परिस्थितियों को देखते हुए सभी जिला कलेक्टर स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः प्रदेश में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान पहुंचा माइनस 4.7 डिग्री

    follow google news