अजमेरः जिस घर में रहता था प्रेमी जोड़ा, उसी मकान मालिक के साथ की ये हरकत, जानें

Ajmer News: अजमेर के एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर मकान मालिक के घर में लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी की. जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार थे. पुलिस ने प्रेमी जोड़े को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया. साथ ही दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब आठ लाख रुपए […]

NewsTak

चंद्रशेखर शर्मा

follow google news

Ajmer News: अजमेर के एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर मकान मालिक के घर में लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी की. जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार थे. पुलिस ने प्रेमी जोड़े को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया. साथ ही दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब आठ लाख रुपए के गहने भी बरामद किए. गिरफ्त में आने के बाद आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही हैं. क्लॉक टावर थानाधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि गुलाबशाह का तकिया तोपदड़ा निवासी तरुण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

Read more!

परिवादी ने रिपोर्ट दी कि उसके घर से 31 दिसम्बर को किरायेदार गोलू और ज्योति ने चोरी की. तरुण कुमार के परिवार का घर पर नहीं होने का फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गोलू खाती और उसकी प्रेमिका लीलावती उर्फ ज्योति को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया. 

पुलिस के मुताबिक तरुण कुमार के घर में कुछ दिन पहले ही दोनों आरोपियों ने कमरा किराए पर लिया था. थानाधिकारी ने बताया कि इन किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होने के चलते आरोपियों की तलाश भी मुश्किल थी. ऐसे में पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश में भी अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है. 

यह भी पढ़ेंः अजमेर में नॉर्थ-ईस्ट से आ रहे ट्रक में 50 किलों अफीम बरामद, 2 आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

    follow google news