'मैं अपने मन की बात कह दूं?' जयपुर में अखिलेश यादव ने CM भजनलाल और वसुंधरा को लेकर क्या ऐसा क्या बोला, वीडियो हो रहा वायरल! 

Akhilesh Yadav Jaipur Visit: जयपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने राजस्थान की भजनलाल सरकार को 'पर्ची वाली सरकार' कहकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश बेहतर तरक्की करता. साथ ही, उन्होंने नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने को भाजपा की साजिश बताया और किसानों की आय व महंगाई पर केंद्र को घेरा.

Akhilesh Yadav Jaipur Visit
Akhilesh Yadav Jaipur Visit

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Akhilesh Yadav Jaipur Visit: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की वर्तमान भजनलाल सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसी दौरान उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर ऐसा बयान दिया. जिसकी चर्चा अब राजस्थान के सियासी गलियारों में होने लगी है.अखिलेश ने इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की कार्यशैली को सराहा, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को लेकर भाजपा पर साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए.

Read more!

"वसुंधरा होतीं तो होती ज्यादा तरक्की"

हाल ही में वसुंधरा राजे के भावुक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राजस्थान के लिए वसुंधरा राजे एक बेहतर विकल्प थीं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अगर वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री होतीं तो राजस्थान में विकास की गति तेज होती." वर्तमान सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने भजनलाल शर्मा को 'पर्ची वाला मुख्यमंत्री' बताया और कहा कि ऐसी सरकार जनता का भला नहीं कर सकती.

नीतीश कुमार को लेकर भाजपा पर साजिश का आरोप

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने पर अखिलेश यादव ने निराशा जताई. उन्होंने कहा कि देश के कई लोग चाहते थे कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, लेकिन बीजेपी ने उनके खिलाफ साजिश रची और उन्हें राज्यसभा भेज दिया.अखिलेश के अनुसार, भाजपा ने उन्हें जानबूझकर राज्यसभा भेजा ताकि वे वहीं से रिटायर हो जाएं.

किसान और महंगाई पर घेरी केंद्र सरकार

अखिलेश यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अब चर्चा से बाहर हो गया है. उन्होंने महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि किसानों के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि उनकी आय उसी गति से नहीं बढ़ रही.

"यहां की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होती तो ज्यादा तरक्की होती, पर्ची वाले मुख्यमंत्री किसी का भला नहीं कर सकते।"

- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, जयपुर pic.twitter.com/i5lxotxATO

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 10, 2026

 

    follow google news