राजस्थान चुनाव से पहले पायलट के लिए खतरे की घंटी! सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

राजस्थान तक

• 04:35 PM • 17 Sep 2023

Survey on Sachin Pilot before Rajasthan elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) में महज 2 महीनों का ही समय बचा है. लेकिन इससे पहले एक लेटेस्ट सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं जो पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (sachin pilot) के लिए खतरे की घंटे हो सकते हैं. सर्वे […]

राजस्थान चुनाव से पहले सचिन पायलट के लिए खतरे की घंटी! सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
राजस्थान चुनाव से पहले सचिन पायलट के लिए खतरे की घंटी! सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Google CTA

Survey on Sachin Pilot before Rajasthan elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) में महज 2 महीनों का ही समय बचा है. लेकिन इससे पहले एक लेटेस्ट सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं जो पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (sachin pilot) के लिए खतरे की घंटे हो सकते हैं. सर्वे में जनता से प्रदेश के सबसे पॉपुलर नेता का चुनाव करने के लिए कहा गया. जो रिजल्ट सामने आया उसमें हैरान करने वाली बात ये है कि सचिन पायलट शीर्ष दो स्थानों में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं.

Read more!

IANS-Polstrat के लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक, राजस्थान के 38 प्रतिशत लोगों ने सीएम अशोक गहलोत को अपना फेवरेट नेता बताया है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दूसरे नंबर पर रही. 26 फीसदी लोगों ने उन्हें अपनी पसंद बताया है. वहीं सचिन पायलट तीसरे स्थान पर हैं. उन्हें 25 फीसदी लोगों ने अपना फेवरेट नेता माना है.

चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को मिलेगी कितनी सीट?

सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. इसका मतलब है कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होने की संभावना है. सर्वे में यह भी बात सामने आई है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कुल 200 सीटों में से कांग्रेस को 97 से 105 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं बीजेपी को 89-97 और बीएसपी को 0-4 सीटें मिलने की संभावना है.

CM गहलोत से 49.2 फीसदी वोटर्स नाराज: सर्वे

सर्वे में यह बात सामने आई है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में अपने समकक्षों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. भूपेश बघेल से महज 25.4 फीसदी मतदाता खुश नहीं हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से सबसे ज्यादा 50.2 फीसदी मतदाता नाराज हैं. उनके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नंबर (49.2 फीसदी) आता है. वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से 35.1 फीसदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से 27 फीसदी और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा से 37.1 फीसदी वोटर्स खुश नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान: कांग्रेस-BJP के 44 फीसदी विधायकों को दोबारा नहीं चुनना चाहते लोग- सर्वे