‘प्रदेश के नेता-बदमाश बनवा लें कर्नाटक या बंगाल का राशन कार्ड’, सांसद बाबा बालक नाथ ने ऐसा क्यों कहा?

हिमांशु मिश्रा

• 12:48 PM • 06 Aug 2023

Baba Balkanath’s Statement: अलवर (Alwar News) अमृत भारत योजना के तहत अलवर जंक्शन पर कार्यक्रम हुआ. जिसमें सांसद बाबा बालक नाथ (Balaknath) भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए प्रदेश के बदमाशों और नेताओं को कर्नाटक व पश्चिम बंगाल का राशन कार्ड बनवाने की सलाह दी. इसके पीछे उन्होंने […]

NewsTak
Google CTA

Baba Balkanath’s Statement: अलवर (Alwar News) अमृत भारत योजना के तहत अलवर जंक्शन पर कार्यक्रम हुआ. जिसमें सांसद बाबा बालक नाथ (Balaknath) भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए प्रदेश के बदमाशों और नेताओं को कर्नाटक व पश्चिम बंगाल का राशन कार्ड बनवाने की सलाह दी. इसके पीछे उन्होंने खास वजह भी बताई. साथ ही प्रदेश में चल रहे जल जीवन मिशन योजना व पेपर लीक (Paper Leak) सहित अन्य मुद्दों पर भी सांसद ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

Read more!

सांसद बाबा बालक नाथ ने कहा कि प्रदेश के युवा व जनता कभी नहीं भूलेगी कि सरकार ने उनसे झूठ बोला है. सरकार ने युवाओं से झूठ बोला. उनके पेपर चोरी किए और उन पेपर को बेचकर पैसे कमाने का काम किया है. जनता हर चीज का बदला लेगी. सरकार ने बिजली के बिल में छूट देने की बात कही, लेकिन सर चार्ज के नाम पर दोगना बिजली का बिल वसूला जा रहा है. इसके अलावा युवाओं को रोजगार देने की बात हो या निशुल्क इलाज की योजना हो, सभी में सरकार ने झूठ बोलने का काम किया है.

बालकनाथ ने कहा कि चुनाव में 2 माह का समय बचा हुआ है. ऐसे में सरकार केवल झूठ की रेवड़ी बांट रही है. लेकिन जनता सब समझती है. सांसद ने कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी. ऐसे में प्रदेश में जनता को लूटने वाले नेता और बदमाश कर्नाटक और पश्चिम बंगाल का राशन कार्ड बनवा ले और यहां से चले जाएं. क्योंकि राजस्थान में छुपाने की जगह नहीं मिलेगी. किसी को माफ नहीं किया जाएगा और सभी को चुन-चुन कर उनके कर्मों की सजा मिलेगी. ऐसे लोगों की जगह केवल जेल की कोठारी होगी.

नए जिलों को लेकर सांसद ने क्या कहा

नए जिलों के मुद्दे पर सांसद बाबा बालक नाथ ने कहा कि यह विस्तार होना था. सरकार की ओर से यह किया गया है, लेकिन सरकार ने अपनी जेब से जनता को कुछ नहीं दिया है. नए जिले बनने पहले से प्रस्तावित थे. लंबे समय से प्रदेश में नए जिलों के डिमांड हो रही थी।

इस दौरान उन्होंने मणिपुर में बढ़ रही हिंसा के मुद्दे पर कहा कि सभी पार्टियों को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना होगा. यह दो समुदायों के बीच का विवाद है. देश में इस तरह के मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. सभी को मिलकर काम करना चाहिए.