अलवर: बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही महिला की मौत, सोशल मीडिया पर बनाती थी REEL

हिमांशु शर्मा

19 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 19 2026 6:07 PM)

अलवर के नाहरपुर इलाके में लिव-इन में रह रही 5 महीने की गर्भवती 28 वर्षीय कुमकुम का शव उसके बिस्तर पर मिला. प्रेमी के फरार होने के बाद पड़ोसियों ने बताई झगड़े वाली कहानी.

NewsTak
दो बच्चों की मां का 3 छोटे शादीशुदा प्रेमी पर आया दिल. फिर हुई खौफनाक वारदात.
Google CTA

राजस्थान के अलवर में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया. महिला अपने दो बच्चों और पति को यूपी के मथुरा जिले में छोड़कर प्रेमी के साथ राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी. मृतका कुमकुम सोशल मीडिया पर रील बनाती थी जबकि उसका प्रेमी योगेश निजी कंपनी में काम करता था. महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है. महिला के शव के पास उसका टूटा हुआ मोबाइल मिला है और उसके सिर के बाल उस कमरे में अलग-अलग जगह बिखरे मिले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

Read more!

एमआईए थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि अलवर के उद्योग नगर थाना इलाके के नाहरपुर में रंजीत सिंह का मकान है. इसी मकान की ऊपरी मंजिल पर एक कपल किराए पर रहता है. सूचना मिली कि इसी कमरे में एक युवती का शव पड़ा है. मकान में रहने वाले पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने मृतका कुमकुम को कई घंटों तक पलंग पर पड़ा देखा. काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर उन्होंने मकान मालिक को इस बात की खबर दी. मकान मालिक जब पहुंचे तो महिला पलंग पर पड़ी मिली. उसके पास ही मोबाइल फोन टूटा हुआ था. 

यूपी के वृंदावन के रहने वाले हैं दोनों 

पुलिस के मुताबिक मृतका कुमकुम उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली है. वृंदावन निवासी योगेश चौधरी के साथ पिछले डेढ़ साल से यहां रह रही थी. आस-पड़ोस इन्होंने बताया था कि ये पति-पत्नी हैं. हालांकि दोनों शादीशुदा हैं और अपने-अपने परिवार को छोड़कर एक दूसरे के साथ लिव-इन में रहते थे. कुमकुम के साथ रहने वाले योगेश का पता नहीं चला. जब उसको फोन किया गया तो उसका मोबाइल भी बंद आया. पुलिस का मानना है कि आरोपी प्रेमी ने कुमकुम की हत्या की और फरार हो गया. हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. 

हत्या से पहले हुई थी मारपीट 

मृतका कुमकुम के गले पर चोट के निशान हैं. उसके सिर के बाल का कुछ हिस्सा टूटकर कमरे-में इधर-उधर बिखरा मिला है. उसका मोबाइल फोन भी टूटा हुआ मिला है. पुलिस को अंदेश है कि पहले दोनों में किसी बात को लेकर हाथापाई हुई, उसके बाद आरोपी योगेश ने कुमकुम की हत्या की और फरार हो गया.  

Jaipur Mahesh meena murder: पति की मौत के सवाल पर पत्नी कविता का रिएक्शन क्या था? परिजनों ने किया चौंकाने

शादी के पहले से दोनों संपर्क में थे 

मृतका कुमकुम (28) और योगेश चौधरी (25) एक ही गांव के रहने वाले हैं. शादी से पहले भी दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे. मथुरा जिले में ही दोनों की शादी हो गई. कुमकुम के दो बच्चे हैं और आरोपी योगेश के भी दो बच्चे हैं. कुमकुम अपने पति और बच्चों को छोड़कर योगेश के साथ रह रही थी. योगेश भी पत्नी और बच्चों से दूर कुमकुम के साथ अलवर में किराए के मकान में रहता था. योगेश प्राइवेट नौकरी करता था जबकि कुमकुम सोशल मीडिया पर रील बनाती थी. 

5 माह की गर्भवती थी कुमकुम 

मृतका कुमकुम 5 माह की गर्भवती थी. उधर आरोपी योगेश की पत्नी भी गर्भवती है. पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन दोनों में विवाद होते रहते थे. दोनों के झगड़े की आवाजें कमरे के बाहर अक्सर आती थीं. जिस दिन कुमकुम की मौत हुई उस दिन भी दोनों के झगड़े की आवाजें आ रही थीं. चूंकि पड़ोसी उन्हें पति-पत्नी ही समझते थे. यही नहीं दोनों सभी लोगों को पति-पत्नी ही बताते थे. इसलिए किसी को इनके लिव-इन-रिलेशनशिप की आशंका नहीं हुई. 

जोधपुर: 3 बच्चों की मां महीनेभर बाद प्रेमी संग लौटी, गांव वालों ने किया ऐसा सलूक, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप