Alwar: थाने के अंदर हेड कांस्टेबल ने महिला से की छेड़छाड़? जानें पूरा मामला

13 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 13 2023 2:43 PM)

अलवर के वैशाली नगर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल के खिलाफ एक महिला ने एससी एसटी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है.

Alwar: थाने के अंदर हेड कांस्टेबल ने महिला से की छेड़छाड़, जानें पूरा मामला
Alwar: थाने के अंदर हेड कांस्टेबल ने महिला से की छेड़छाड़, जानें पूरा मामला
Google CTA

alwar news: अलवर में एक बार फिर से पुलिस शर्मसार हुई है. थाने के अंदर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि छेड़छाड़ किसी और ने नहीं बल्कि हेड कॉन्स्टेबल ने की है. महिला अपने पति को बचाने के लिए थाने पहुंची थी. इस दौरान वहां मौजूद हेड कांस्टेबल ने उसके साथ छेड़छाड़ की. महिला ने जब मामले की सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस कर्मियों ने उसे धक्के मार कर भगा दिया. उसके बाद परेशान महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. न्यायालय के आदेश पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है.

Read more!

अलवर के वैशाली नगर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल के खिलाफ एक महिला ने एससी एसटी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है. महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है. एक दिन उसने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार लिया. कुछ समय बाद महिला के पास थाने से फोन आया और पीड़िता को थाने में बुलाया गया.

थाने में हेड कांस्टेबल मुकेश पीड़िता के पति को कमरे के अन्दर ले गया व उसको भी अन्दर बुला लिया. कमरे के अन्दर पुलिसकर्मी ने महिला के बारे में आपत्तिजनक बातें की. मुकेश ने महिला को कुर्सी पर बिठाया और छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने लगा. पुलिसकर्मी ने अपना नंबर महिला को दिया और उसको अपने घर के पास किराए पर रहने की सलाह दी.

महिला ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, लेकिन कांस्टेबल के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ, क्योंकि थाने में मुकेश तैनात था. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी. उसके बाद कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई. जिसके बाद परेशान महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. न्यायालय द्वारा इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया. इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक शहर नारायण सिंह को दी गई है.